आधे शहर में नहीं हुई सुबह पानी की सप्लाई

रूपनगर शहर में पेयजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। शनिवार को सुबह पेयजल सप्लाई सुबह सात बजे शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 09:50 PM (IST)
आधे शहर में नहीं हुई सुबह पानी की सप्लाई
आधे शहर में नहीं हुई सुबह पानी की सप्लाई

जागरण संवाददाता, रूपनगर : रूपनगर शहर में पेयजल की किल्लत लगातार बनी हुई है। शनिवार को सुबह पेयजल सप्लाई सुबह सात बजे शुरू हो गई। शुक्रवार रात भाखड़ा नहर से बार बार पानी बंद होने की समस्या से वाटर व‌र्क्स ब्रांच का स्टाफ दो चार हो रहा है। हालात ये हैं कि भाखड़ा नहर में पानी का स्तर 10 फीट से ज्यादा नीचे चला गया है। ऐसे में स्वचालित साइफन पानी छोड़ देता है। शनिवार को सुबह पेयजल सप्लाई सात बजे शुरू होने के बाद सुबह शहर के आधे हिस्से में पेयजल सप्लाई नहीं गई। आमतौर पर पानी की सप्लाई सुबह चार बजे आरंभ हो जाती है और 12 बजे तक जारी रहती है और दोपहर 2 बजे से फिर सप्लाई हो जाती है। लेकिन वाटर वकर्स ब्रांच दोपहर 2 बजे की सप्लाई में सुबह के बचे हुए इलाके को ही सप्लाई दे पाए। रूपनगर के हनुमान मंदिर से लेकर कल्याण थिएटर तक इलाके में पानी की सप्लाई दी गई। जबकि प्यारा सिंह कालोनी, मल्होत्रा कालोनी, दशमेश कालोनी आदि इलाकों में सुबह पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकती। दोपहर 2 बजे से उन इलाकों में सप्लाई चालू की गई जो सुबह सप्लाई से वंचित रह गए थे।

-------------------

भाखड़ा नहर में पानी का स्तर गिरने की वजह से समस्या आ रही है। लोगों को पानी का इस्तेमाल जरूरत के मुताबिक करना चाहिए। जिससे कि पानी की किल्लत न हो।

-भजन चंद, ईओ, नगर कौंसिल।

chat bot
आपका साथी