पर्यावरण बचाने के लिए उद्योगों से सख्ती से निपटेंगे: सीएम

वातावरण के मापदंडों के पालन के लिए उद्योगों से सख्ती से पेश आना समय की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Jun 2019 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 06:29 AM (IST)
पर्यावरण बचाने के लिए उद्योगों से सख्ती से निपटेंगे: सीएम
पर्यावरण बचाने के लिए उद्योगों से सख्ती से निपटेंगे: सीएम

जागरण संवाददाता, रूपनगर

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने वातावरण की रक्षा के लिए सख्त रुख अख्तयार करने की बात पर जोर देते हुए राज्य के हरेक नागरिक को साझे तौर पर प्रयास करने का आह्वान किया। कैप्टन ने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए वातावरण के मापदंडों के पालन के लिए उद्योगों से सख्ती से पेश आना समय की जरूरत है। आइआइटी रूपनगर में विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सबसे पहले खुद को कसूरवार बताते हुए कहा कि वातावरण के संबंधित मामलों को हल करने के लिए गैर राजनीतिक पहुंच अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढि़यों को अनुकूल वातावरण मुहैया करवाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। कैप्टन न कहा कि सरकार नीतियों को बनाकर उन्हें लागू कर सकती है, लेकिन इसको हकीकत रूप देने के लिए हरेक नागरिक द्वारा निजी प्रयास किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व वातावरण दिवस मौके पर इतफाक से गुरु नानक देव जी का 550 वां प्रकाश पर्व का वर्ष है । गुरु नानक देव जी भी वातावरण की रक्षा के लिए हमेशा मानवता को संदेश देते रहे हैं।

कैप्टन अमरिदर सिंह ने कहा कि लोग केवल और केवल जमीन का पानी ज्यादा मात्रा में चूसने वाले पेड़ पौधे न लगाएं। रिवायती पेड़ों जामुन, आम, बैरी आदि लगाएं। समारोह में विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह ,पर्यावरण, जंगलात मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, जिला कांग्रेस प्रधान बरिदर सिंह ढिल्लों ने संबोधित किया। इस मौके पर उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा, आइआइटी के डायरेक्टर सरित कुमार दास, शहीद भगत सिंह नगर के विधायक अंगद सिंह, रूपनगर के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ, डिप्टी कमिश्नर डॉ.सुमीत जारंगल, एसएसपी स्वपन शर्मा भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी