सिख गुरुओं के बारे में गलत पोस्ट डालने वालों को नहीं बख्शेंगे : राजा

वाट्सएप व फेसबुक पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब तथा सिख गुरुओं के बारे में गलत शब्दावली वाली पोस्टें डालने वालों के खिलाफ आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ग्रेवाल की जिला इकाई ने कड़ा नोटिस लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:12 PM (IST)
सिख गुरुओं के बारे में गलत पोस्ट डालने वालों को नहीं बख्शेंगे : राजा
सिख गुरुओं के बारे में गलत पोस्ट डालने वालों को नहीं बख्शेंगे : राजा

संवाद सहयोगी, रूपनगर : वाट्सएप व फेसबुक पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब तथा सिख गुरुओं के बारे में गलत शब्दावली वाली पोस्टें डालने वालों के खिलाफ आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ग्रेवाल की जिला इकाई ने कड़ा नोटिस लिया है।

आल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ग्रेवाल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन सिंह मुहम्मदीपुर व जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह राजा ने कहा कि जो लोग ऐसी शर्मनाक पोस्टें डालते हैं वो पूरे पंथ की भावनाओं को आहत करने का काम कर रहे हैं जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है तथा इस मुद्दे पर एक अगस्त रविवार को सुबह साढ़े दस बजे गुरुद्वारा श्री भट्ठा साहिब में बैठक बुलाई है। इसमें पूर्व शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा सहित शिअद के जिलाध्यक्ष गुरिदर सिंह गोगी विशेष रूप से शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों के साथ साथ 2022 के विधानसभा चुनावों के बारे भी विचार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी