नगर कौंसिल कर्मचारियों की राज्य व्यापी हड़ताल 36वें दिन भी जारी

नगर कौंसिल नंगल में कामकाज ठप पर रखकर हड़ताल पर बैठे कर्मचायिों की हड़ताल 36 दिन से जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:17 PM (IST)
नगर कौंसिल कर्मचारियों की राज्य व्यापी हड़ताल 36वें दिन भी जारी
नगर कौंसिल कर्मचारियों की राज्य व्यापी हड़ताल 36वें दिन भी जारी

जागरण संवाददाता, नंगल : नगर कौंसिल नंगल में कामकाज ठप पर रखकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने वीरवार को भी विरोध प्रदर्शन किया। 36वें दिन में प्रवेश कर चुकी हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

राज्य स्तरीय संयुक्त एक्शन कमेटी के महासचिव आशीष कालिया व अन्य पदाधिकारियों कौशल कुमार, ललित कुमार और सुनील कुमार ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पंजाब सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में यदि जायज मांगों को पूरा करने का फैसला नहीं लिया गया तो 22 जून को पटियाला में होने जा रहे राज्य स्तरीय प्रदर्शन में एक लाख से अधिक कर्मचारी सड़कों पर उतर कर रोष प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए तैयारियां भी शुरू की जा चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि ठेकेदारी प्रथा को पूरी तरह से बंद कर कर्मचारियों को पक्का करने की मांग पूरी तरह से जायज है। ऐसे में सरकार को जल्द मांग पूरी करनी चाहिए।

बरसात में गंदगी के कारण लोग हो रहे परेशान

नगर कौंसिल कर्मियों की हड़ताल के कारण बरसात के चलते शहर में पड़ी गंदगी की भरमार परेशानी बन चुकी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में दूर-दूर तक बिखरी गंदगी से बढ़ती जा रही बदबू व मच्छर जैसे कीड़े मकोड़ों ने लोगों का घरों में रहना मुश्किल कर दिया है। हर जगह यही मांग उठाई है कि अब पंजाब सरकार को जल्द गंभीरता दिखाते हुए हड़ताल को समाप्त करवाना चाहिए, ताकि नगर निगम, कौंसिल व पालिकाओं के कर्मचारी ड्यूटी पर आकर सफाई जैसा जरूरी काम शुरू कर सकें।

chat bot
आपका साथी