श्रद्धालुओं पर चढ़ाया टिप्पर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

राजपुरा के गांव जांसलां से सिद्धपीठ श्री नयना देवी पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर चंडीगढ़-रूपनगर मार्ग पर सिघ के निकट चालक ने टिप्पर (पीबी 23 जे 5878) चढ़ा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:11 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:11 PM (IST)
श्रद्धालुओं पर चढ़ाया टिप्पर, एक की मौत, एक गंभीर घायल
श्रद्धालुओं पर चढ़ाया टिप्पर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

जागरण संवाददाता, रूपनगर: राजपुरा के गांव जांसलां से सिद्धपीठ श्री नयना देवी पैदल जा रहे श्रद्धालुओं पर चंडीगढ़-रूपनगर मार्ग पर सिघ के निकट चालक ने टिप्पर (पीबी 23 जे 5878) चढ़ा दिया। दुर्घटना में एक श्रद्धालु की दर्दनाक मौत हो गई और सात श्रद्धालु घायल हो गए। एक श्रद्धालु प्रदीप कुमार (37) निवासी गांव नीलपुर को गंभीर हालत की वजह से सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया। मरने वाले की पहचान कुलबीर सिंह (23) पुत्र करनैल सिंह निवासी जांसलां (राजपुरा) के रूप में हुई। सुखचैन सिंह(21), कुलविदर सिंह(30) राजपुरा , युवप्रीत सिंह(17) जांसलां, मोहित, विजय दोनों निवासी गांव जांसलां घायल हुए हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टिप्पर चालक जिला रूपनगर के गावं डकाला का बलदेव सिंह पुत्र बलबीर सिंह को लोगों ने काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। घायल हुए लोगों को सड़क से उठा कर एंबुलेंस में सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। मौके पर लोगों के मुताबिक श्रद्धालुओं का जत्था माता नयना देवी नवरात्र मेले के मद्देनजर माथा टेकने के लिए जा रहा था कि पीछे से आए रहे तेज रफ्तार टिप्पर ने उन्हें कुचल दिया। जत्थे में शामिल कार्तिक ने बताया कि वो दो टोलियों में पैदल यात्रा कर रहे थे। उन्होंने तीन दिन का लक्ष्य यात्रा पूरी करने का रखा था। हादसे के तुरंत बाद सिविल अस्पताल रूपनगर में डीएसपी (आर) रमनदीप सिंह व एसएचओ सिटी भगवंत सिंह पहुंच गए। इसके बाद पुलिस की टीम ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी