घनौली और भरतगढ़ में भी बंद रहीं दुकानें

किसानों के भारत बंद के आह्वान को घनौली भरतगढ़ क्षेत्र में शानदार समर्थन मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 05:24 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 05:50 PM (IST)
घनौली और भरतगढ़ में भी बंद रहीं दुकानें
घनौली और भरतगढ़ में भी बंद रहीं दुकानें

संवाद सूत्र, घनौली: किसानों के भारत बंद के आह्वान को घनौली भरतगढ़ क्षेत्र में शानदार समर्थन मिला। दोनों मुख्य कस्बों के बाजारों की समूह दुकानें बंद रही। भरतगढ़ में लोगों ने राष्ट्रीय मार्ग रोककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर खेती कानूनों को रद करने की मांग की। भरतगढ़ में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट रूपनगर के प्रधान सुखविदर सिंह विस्की, जिला परिषद मेंबर नरिदर कुमार पुरी, अकाली नेता जरनैल सिंह सहोता, नंबरदार हरकिरपाल सिंह भरतगढ़, सरपंच सुखदीप सिंह भरतगढ़, पूर्व सरपंच योगेश कुमार पुरी, गुरिदर सिंह सहोता ने कहा कि खेती कानूनों का हर वर्ग को नुकसान होगा। वहीं

किसान मोर्चे के आह्वान पर भारत बंद को समर्थन देते हुए लोहगढ़ फिड्डे निवासियों, किसानों और अन्य लोगों ने अंबूजा फैक्ट्री दबुर्जी मलिकपुर मार्ग जाम कर केंद्र सरकार खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके और पूर्व सरपंच तजिदर सिंह सोनी व बिक्की धीमान ने कहा सबको अपने अपने धार्मिक स्थानों पर अरदास करनी चाहिए कि देश में सुख शांति रहे और कृषि कानून रद हो जाएं। इस मौके पर पूर्व सरपंच तजिदर सिंह सोनी, परमजीत सिंह, अमरजीत सिंह, इंद्रपाल सिंह पप्पा, ज्ञान सिंह, भाग सिंह, रणधीर सिंह, कुलवंत सिंह, रणजीत सिंह, जसवीर सिंह काका, प्रभजोत सिंह, जागीर सिंह व इंद्रजीत सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी