शिअद(संयुक्त) ने विधानसभा चुनावों पर किया मंथन

शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने विधानसभा चुनावों के लिए हलके में सरगर्मियां तेज कर दी हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 03:14 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 03:27 PM (IST)
शिअद(संयुक्त) ने विधानसभा चुनावों पर किया मंथन
शिअद(संयुक्त) ने विधानसभा चुनावों पर किया मंथन

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब: शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने विधानसभा चुनावों के लिए हलके में सरगर्मियां तेज कर दी हैं। पार्टी की गुरुद्वारा शिरोमणि शहीद बाबा संगत सिंह में हुई बैठक में फैसला किया गया कि हलके में टकसाली अकालियों को पार्टी से जोड़कर अकाली विचारधारा को फिर से कायम किया जाए। बैठक में विशेष तौर पर पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जत्थेदार हरवेल सिंह माधोपुर ने कहा कि कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को शहीदों की धरती पर ढोल धमाके से लाना रहित मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने कहा कि आज राज्य का हर वर्ग सड़कों पर इंसाफ और हकों की लड़ाई लड़ रहा है और कांग्रेस अपने जश्न मनाने में व्यस्त है। पार्टी अन्य सीटों समेत चमकौर साहिब हलके से भी चुनाव लड़ने के लिए अपनी पूरी तैयार में है। इस मौके पर रिटायर्ड प्रिसिपल मोहन सिंह, सुरजीत सिंह खालसपुर, मेवा सिंह, फतेहपुर, हरबंस सिंह बसी पठाना, निर्मल सिंह चमकौर साहिब, दलवीर सिंह व प्रदुमण सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी