जिला जेल में बंद कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों बारे किया जागरूक

जिला जेल में बंद कैदियों के लिए सीजेएम एवं जिला सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मानव कुमार द्वारा विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों व मुफ्त कानूनी सहायता के बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर सीजेएम के साथ रूपनगर में कानून की शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी भी हाजिर थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 04:56 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 04:56 PM (IST)
जिला जेल में बंद कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों बारे किया जागरूक
जिला जेल में बंद कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों बारे किया जागरूक

संवाद सहयोगी, रूपनगर : जिला जेल में बंद कैदियों के लिए सीजेएम एवं जिला सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मानव कुमार द्वारा विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों व मुफ्त कानूनी सहायता के बारे जागरूक किया गया। इस मौके पर सीजेएम के साथ रूपनगर में कानून की शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी भी हाजिर थे।

सेमिनार का उदघाटन करते सीजेएम एवं जिला सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी मानव कुमार ने बताया कि इन दिनों आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर मुफ्त कानूनी सहायता योजना के प्रसार व प्रचार का अभियान चलाया जा रहा है ताकि हर नागरिक को उसके बनते कानूनी अधिकारों के बारे जागरूक करते हुए उन्हें कानूनी लाभ हासिल करने योग्य बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में जिले के सभी 606 गांवों में पिछले 12 दिनों से 11 टीमों के माध्यम से लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे व मुफ्त कानूनी सहायता के बारे जागरूक करने के उद्देश्य से सेमिनार लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया क लोगों को बताया जा रहा है उन्हें इस योजना के तहत कैसे सरकार की तरफ से मुफ्त वकील मिल सकता है, किस प्रकार मुफ्त कानूनी सेवाएं हासिल की जा सकती हैं तथा मुफ्त कानूनी सेवाएं अथारिटी से क्या क्या सुविधाएं मिल सकती है।

इस सेमिनार में सहायक प्रोफेसर आकाशदीप सिंह तथा रयात कालेज आफ ला से कानूनी शिक्षा हासिल करने वाले 20 विद्यार्थी शामिल हुए जिन्होंने सीजेएम के साथ जिला जेल का दौरा करते हुए जेल में बंद कैदियों के साथ बातचीत भी की जबकि सीजेएम ने कैदियों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। सीजेएम मानव कुमार ने कैदियों को जीवन की अहमियत के बारे विस्तृत रूप से बताया।

chat bot
आपका साथी