लोगों को कानूनी अधिकार बताएगा वकीलों का पैनल

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव एवं सीजेएम मानव ने कहा कि आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों का ज्ञान होना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:14 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:14 PM (IST)
लोगों को कानूनी अधिकार बताएगा वकीलों का पैनल
लोगों को कानूनी अधिकार बताएगा वकीलों का पैनल

संवाद सहयोगी, रूपनगर : जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के सचिव एवं सीजेएम मानव ने कहा कि आम लोगों को उनके कानूनी अधिकारों का ज्ञान होना जरूरी है। इससे ज्यादातर परेशानियों का समाधान संभव है।

उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए मेंबर सचिव पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी एसएएस नगर मोहाली तथा जिला एवं सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी हरप्रीत कौर जीवन के दिशा निर्देशों पर जिले अंदर विशेष कैंप लगाते हुए लोगों को उनके अधिकारों प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथारिटी नई दिल्ली द्वारा इस अभियान को पूरे देश अंदर चलाया जा रहा है ताकि देश के हर नागरिक को अपने कानूनी अधिकारों का ज्ञान हासिल हो सके।

सीजेएम ने बताया कि अथारिटी की जिला चेयरमैन हरप्रीत कौर जीवन के दिशा निर्देशों पर रूपनगर सहित चमकौर साहिब तथा मोरिडा में वहां के पंचायत अफसरों के साथ मिलकर विभिन्न गांवों में जाकर कानूनी जागरूकता कैंप लगाए जाने का क्रम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में अब पैनल वकीलों की अलग अलग टीमें बनाते हुए रूपनगर ब्लाक के विभिन्न गांवों में भेजी गई हैं। यह भी बताया कि लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के साथ साथ कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे भी जागरूक किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी