सरबल दा भला ट्रस्ट ने 40 जरूरतमंद लोगों में बांटा राशन

सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को करीबी गाव हंबेवाल में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट्स बाटकर यह संकल्प दोहराया है कि आगे भी समाजसेवा के सभी प्रकल्प जारी रखे जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:45 PM (IST)
सरबल दा भला ट्रस्ट ने 40 जरूरतमंद लोगों में बांटा राशन
सरबल दा भला ट्रस्ट ने 40 जरूरतमंद लोगों में बांटा राशन

जागरण संवाददाता, नंगल : सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को करीबी गाव हंबेवाल में जरूरतमंद परिवारों को राशन किट्स बाटकर यह संकल्प दोहराया है कि आगे भी समाजसेवा के सभी प्रकल्प जारी रखे जाएंगे।

ट्रस्ट के प्रतिनिधि सरित चंद्र मलिक, अशोक राणा, दीपक नंदा, सौरभ गुप्ता आदि ने कार्यक्रम के शुभारंभ पर नंगल थाना प्रभारी पवन चौधरी, तहसीलदार सुरेंद्र पाल तथा मीडिया कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि कोविड-19 की आपदा में ट्रस्ट ने जरूरतमंद लोगों तक निस्वार्थ भावना से राशन किट्स वितरित की हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के संचालक एसपी सिंह ओबराय के मार्गदर्शन में सेवा कार्य जारी हैं। आगे भी मानवता की सेवा के प्रयास लगातार जारी रखे जाएंगे। इस दौरान 40 परिवारों को राशन किट्स वितरित की गई। इस मौके पर भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष एडवोकेट अशोक मनोचा, होम गार्ड के प्लाटून कमांडर योगेश पराशर, एसएन शर्मा, रणबहादुर सिंह, महेश सभ्रवाल, नायब तहसीलदार राम किशन आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी