शिअद (संयुक्त) ने बैठक में विस चुनावों पर की चर्चा

विधानसभा चुनाव 2022 का एलान होने से पहले शिअद (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा की रूपनगर में फेरी करवाने संबंधी विचार विमर्श करने के लिए पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की विशेष हुई ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:55 PM (IST)
शिअद (संयुक्त) ने बैठक में विस चुनावों पर की चर्चा
शिअद (संयुक्त) ने बैठक में विस चुनावों पर की चर्चा

संवाद सहयोगी, रूपनगर: विधानसभा चुनाव 2022 का एलान होने से पहले शिअद (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा की रूपनगर में फेरी करवाने संबंधी विचार विमर्श करने के लिए पार्टी के जिला स्तरीय पदाधिकारियों की विशेष हुई । इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष भुपिदर सिंह बजरूड़ ने की। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रितपाल सिंह हवेली तथा पार्टी के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरवेल सिंह माधोपुर विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक उपरांत बजरूड़ ने बताया कि 2022 चुनाव से पहले पार्टी प्रमुख सुखदेव सिंह ढींडसा की रूपनगर फेरी करवाने का प्रोग्राम तय किया गया है, ताकि पार्टी वर्करों के मनोबल को बढ़ाते हुए चुनावों में जीत के लिए विजय सफर का आगाज किया जा सके। बैठक में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हो रही बेअदबी वाली घटनाओं पर भी विचार किया गया। उन्होंने कहा कि 2015 दौरान हुई बेअदबी की घटना के आरोपितों को अगर शिअद (बादल) सजा दिला देता, तो आज कुंडली बार्डर दिल्ली वाली घटना नहीं होती। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रितपाल सिंह हवेली ने सभी से अपील की कि 2022 के चुनावों को लेकर पूरी गर्मजोशी के साथ तैयारियां अभी से शुरू कर दें पंजाब व पंजाबियत को बादलों के साथ कांग्रेसियों से बचाना जरूरी है। बैठक में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरवेल सिंह माधोपुर सहित सुरजीत सिंह चक्कढेरां, महासचिव हरदेव सिंह थली, गुरशरण सिंह झल्लियां, महासचिव सुरजीत सिंह दुलची माजरा, बलवंत सिंह हवेली, रणजीत सिंह कमालपुर, सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन बजरूड़ के जिलाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह जगजीत नगर तथा नीरज कुमार सहित अन्य पार्टी के वर्कर भी विशेष रूप से हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी