बंद घर से 10 तोले सोने के गहने और नौ लाख चोरी

रूपनगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं जिसको लेकर शहरवासियों में दहशत का माहौल है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 10:50 PM (IST)
बंद घर से 10 तोले सोने के गहने और नौ लाख चोरी
बंद घर से 10 तोले सोने के गहने और नौ लाख चोरी

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिसको लेकर शहरवासियों में दहशत का माहौल है। सोमवार को भी शहर के नेहरू नगर में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए वहां चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से 10 तोले गहने और नौ लाख कैश ले उड़े। इस बारे घर की मालकिन जसवीर कौैर ने बताया कि वह अपने लड़के को ट्यूशन पर छोड़ने व घर का कुछ अन्य काम करने के लिए घर में ताले आदि लगाने के बाद निकली थी। उसने बताया कि थोड़ी देर बाद ही उसके देवर हरप्रीत सिंह ने फोन करते हुए बताया कि घर की उपर वाली मंजिल पर कमरे के ताले टूटे हुए हैं। जब पड़ताल की तो घर से 10 तोले सोने के गहने व लगभग नौ लाख रुपये की नकदी गायब थी। इसके बाद उसने इस बारे में सिटी पुलिस को सूचित किया। इस बारे में सिटी पुलिस के जांच अधिकारी समरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मौके का जायजा लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की दी है।

12 बोतलें अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: नूरपुरबेदी पुलिस ने गश्त के दौरान एक पैदल जा रहे व्यक्ति को 12 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज एएसआइ सुरेश कुमार ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित गांव जटवाहड़ में गश्त प थे। इस दौरान उन्हें एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। उसे कंधे पर एक बैग उठाया हुआ था। जब उक्त उसे शक के आधार पर उसकी तलाशी ली, तो बैग में से 12 बोतलें अवैध शराब की बरामद हुई। आरोपित की पहचान दर्शन लाल पुत्र कृष्णा राम निवासी गांव जटवाहड़ थाना नूरपुरबेदी के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी