बिजली कटों से राहत देने के लिए लोगों को मुफ्त पंक्खियां बांटी

अकाली दल बादल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब में बिजली कट को लेकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 12:22 AM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 12:22 AM (IST)
बिजली कटों से राहत देने के लिए लोगों को मुफ्त पंक्खियां बांटी
बिजली कटों से राहत देने के लिए लोगों को मुफ्त पंक्खियां बांटी

जागरण संवाददाता, रूपनगर

अकाली दल बादल के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब में बिजली संकट को लेकर कैप्टन सरकार पर कटाक्ष करते हुए रूपनगर के शहीद भगत सिंह चौक में रिवायती पंक्खियां बांटी। इस मौके पर अकाली दल के वक्ता और पूर्व शिक्षा मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा ने एक वैन भी झंडी देकर रवाना की। जिसमे शहर निवासियों को मुफ्त पक्खियां बांटी गई। उन्होंने राहगीरों को मुफ्त पंक्खियां बांटते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों को बिजली प्रबंध देने से फेल हो गई है और लोगों को सारा दिन बिजली कटों से परेशान होना पड़ रहा है। जिसके कारण लोगों का कांग्रेस सरकार से मोह भंग हो चुका है। डा. चीमा ने कहा कि किसानों को 8 घंटे बिजली सप्लाई दी जाए, क्योंकि धान का सीजन चल रहा है। शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, विरसा सिंह बलटोहा और बोनी अजनाला के खिलाफ ब्यास दरिया पर गैर कानूनी माइनिग रोकने पर पुलिस पर्चा दर्ज करने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि छह महीने तक राज्य के लोग इंतजार करें। इसके बाद अकाली दल और बसपा की सरकार आने पर 24 घंटे बिजली सप्लाई और अन्य पूरी सुविधाएं दी जाएंगी। बिजली कटों को लेकर डा.चीमा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह जनता की दुख तकलीफों को भूल कर अपनी कुर्सी बचाने के लिए सिर्फ दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं और जनता की कोई फिक्र नहीं है। डा.चीमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बिजली घरों को अपग्रेड नहीं कर सकी है। जबकि बादल सरकार के समय सभी बिजली ग्रिडों को अपडेट किया गया था। कुछ महीने और काट लो : अबियाना

बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रधान रामपाल अबियाना ने कहा कि कांग्रेस सरकार का अब थोड़ा ही समय रह गया है और लोग यह कुछ महीने और काट लें शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी की सरकार आने पर लोगों को पूरी बिजली सप्लाई और सुख सुविधाएं दीं जाएंगी। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान गुरिदर सिंह गोगी, शहरी प्रधान परमजीत सिंह मक्कड़, मनिदरपाल सिंह साहनी, कुलवंत सिंह सैनी, गुरमुख सिंह सैनी, सुरजीत सिंह सैनी, गिन्नी जौली, मनजिदर सिंह धनोआ, वेद प्रकाश, मोहन सिंह नोधेमाजरा, कुलदीप सिंह जिला इंचार्ज बसपा, प्रेम सिंह हलका इंचार्ज बसपा, सतनाम सिंह शहरी प्रधान रूपनगर, सुखविदर सिंह, भगत राम, प्रेम चंद सैनी, राम प्रकाश, गौरव सिंह, साधू सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी