भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोतस्व पर निकाली शोभायात्रा

वाल्मीकि सभा ने चोई बाजार आनंदपुर साहिब से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न बाजारों में लोगों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:58 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 12:52 AM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोतस्व पर निकाली शोभायात्रा
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोतस्व पर निकाली शोभायात्रा

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: वाल्मीकि सभा ने चोई बाजार आनंदपुर साहिब से भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न बाजारों में लोगों ने स्वागत किया। शोभायात्रा भक्त रविदास चौक से होकर भगवान वाल्मीकि मंदिर में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में विशेष तौर पर शामिल हुए पंजाब विधान सभा के स्पीकर राणा केपी सिंह के बेटे राणा विश्वपाल सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के उपदेशों से समूह संसार ने शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने सभी को भगवान वाल्मीकि जी के जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम ऐसे पवित्र दिवस मनाकर अपनी पीढि़यों को हमारे धर्म और इतिहास के बारे में जानकारी देते हैं। इसके लिए पवित्र ग्रंथों का अध्ययन करना बहुत जरूरी है। इस मौके पर चेयरमैन राज घई, राजदीप काकू प्रधान वाल्मीकि सभा, आलम जसदीप, अमरनाथ नाथी, अमरीक बिकी, रवि हंस पूर्व प्रधान, अमन हंस, बलवीर बिरू, राम छिदा, बलदेव ,सुनील अडवाल, रमेश चंद दसग्राईं चेयरमैन जिला योजना कमेटी, कमलदेव जोशी डायरेक्टर पीआरटीसी, हरजीत सिंह जीता पूर्व प्रधान नगर कौशल, प्रेम सिंह बासोवाल, चौधरी पहूलाल, प्रितपाल सिंह गंडा, इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, महंत लक्ष्मणदास, प्रेमपाल पिका, प्रेम सिंह, रविदर रत्न, संजीव घई, महंत बचनदास, राज कुमार, देसराज घई, तरलोचन सिंह व सतपाल सत्तू भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी