अकाली वर्करों को सोशल मीडिया के गुर सिखाए

जागरण संवादाता रूपनगर शिरोमणि अकाली दल हलका रूपनगर के आईटी विग नुमाइंदों की बैठक रूपनगर में मालवा जोन तीन के कोआर्डिनेटर बलराज सिंह भट्ठल की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:53 PM (IST)
अकाली वर्करों को सोशल मीडिया के गुर सिखाए
अकाली वर्करों को सोशल मीडिया के गुर सिखाए

जागरण संवादाता, रूपनगर

शिरोमणि अकाली दल हलका रूपनगर के आईटी विग नुमाइंदों की बैठक रूपनगर में मालवा जोन तीन के कोआर्डिनेटर बलराज सिंह भट्ठल की अध्यक्षता में हुई। भट्ठल ने पार्टी की गतिविधियों को घर-घर पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया के गुर सिखाए। संबंधित करते कहा कि कांग्रेस सरकार हरेक फ्रंट पर फेल हो गई है। कोरोना संकट के सख्त समय में भी सरकार का ध्यान घोटाले करने में ही रहा। बेशक वह नाजायज शराब का हो या माइनिग का। कांग्रेस सरकार तो केंद्र सरकार द्वारा भेजा फ्री राशन भी गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक नहीं पहुंचा सकी। उन्होंने पार्टी की सोशल मीडिया टीम को पार्टी की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। एसजीपीसी मेंबर भाई अमरजीत सिंह चावला, शहरी प्रधान परमजीत सिंह मक्कड़, पूर्व पार्षद चौधरी वेद प्रकाश, सर्कल प्रधान सतनाम सिंह झज्ज, नवजोत सिंह छत्तवाल, बलजिदर सिंह मिट्ठू, करनवीर सिंह गिन्नी जौली, अमरजीत सिंह बस्सी, गुरप्रीत सिंह अकबरपुर, रजिदर सिंह बिक्को, स्वर्णजीत सिंह बौबी बहादुरपुर, जसवीर सिंह राणा अबियाणा कलां, कुलवीर सिंह असमानपुर, बचित्तर सिंह बस्सी, दिनेश कुमार माणकूमाजरा, संदीप सिंह झज्ज, मनप्रीत सिंह गिल उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी