संस्था 'पहलां इंसानियत' ने दर्जनों स्कूलों को सैनिटाइज किया

संस्था पहलां इंसानियत की ओर से बुधबार को क्षेत्र के दर्जनों गांव में स्थित स्कूलों को सैनिटाइज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 06:12 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:05 AM (IST)
संस्था 'पहलां इंसानियत' ने  दर्जनों स्कूलों को सैनिटाइज किया
संस्था 'पहलां इंसानियत' ने दर्जनों स्कूलों को सैनिटाइज किया

संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी : संस्था 'पहलां इंसानियत' की ओर से बुधबार को क्षेत्र के दर्जनों गांव में स्थित स्कूलों को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही स्कूल स्टाफ और बच्चों को मास्क भी वितरित किए।

संस्था के संरक्षक इकबाल सिंह लालपुरा व अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा ने एक संयुक्त ब्यान में बताया कि संस्था द्वारा चाहे हलका रूपनगर के तमाम गांवों में मास्क वितरित किए जा चुके हैं और समूह गांवों को सैनिटाइज किया जा चुका है, लेकिन अब सरकार के आदेशों तहत 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए स्कूल खोले जा रहे हैं। जिसके कारण बच्चों व स्टाफ की सुरक्षा के लिए उक्त कार्य आरंभ किया गया है।

उन्होंने बताया कि आज संस्था की टीम में शामिल रूपनगर कमेटी के इंचार्ज रछपाल सिंह थली कलां, जगदीश कटली, हरनेक सिंह,जसप्रीत जस्सी, परविदर सिंह, सुरिदरपाल, कुलजिदर सिंह द्वारा कटली, मलिकपुर, घनौली,, चक कर्मा, मियांपुर, परखाली, काहनपुर खूही, कलवा, झज्ज, माणकूमाजरा, धमाणा, चनौली, भाओवाल, खड्ढ बठलोर, बालेवाल, बजरूढ़, अब्याणा कलां, बड़वा, करतारपुर, घाहीमाजरा, टिब्बा नंगल, तगतगढ़, मुकारी दर्जनों स्कूलों में मास्क वितरित किए। इसके अतिरिक्त कन्या स्कूल नूरपुरबेदी, डीएवी स्कूल तख्तगढ़, सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल बजरूड़ को सेनिटाइज किया गया। संस्था के संरक्षक इकबाल सिंह लालपुरा व प्रधान अजयवीर सिंह लालपुरा ने कहा कि समाज सेवा के कार्य जारी रहेंगे। इस मौके प्रिसिपल सुरिदर कौर, लैक्चरार हरजिदर कौर, मीना कुमारी, जसप्रीत कौर, सुखवीर कौर, प्रिसिपल प्रमोद गुप्ता, मास्टर जसवीर सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी