पेट्रोल- डीजल की कीमतों में कटौती करे सरकार
ब्लाक नूरपुरबेदी सीपीआइ(एम) के पार्टी सदस्यों की बैठक की अध्यक्ष्ता गीता राम करतारपुर ने की।
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: ब्लाक नूरपुरबेदी सीपीआइ(एम) के पार्टी सदस्यों की बैठक की अध्यक्ष्ता गीता राम करतारपुर ने की। बैठक में त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और सीपीआइएम के सदस्य पर किए हमले की निदा की गई । इसके अलावा पार्टी वर्करों ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल और खाद की कीमतों में की बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की। बैठक में कामरेड भजन सिंह संदोआ, गुरनाम सिंह असमानपुर, बिक्कर सिंह, प्रेम चंद जट्टपुर, जगीर सिंह रौली, जैमल सिंह सहोता व रोशन सिंह सैणी माजरा भी उपस्थित थे।
किसान व महिलाएं सिघू बार्डर के लिए रवाना
संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: किरती किसान मोर्चा रूपनगर की नूरपुरबेदी इकाई की अध्यक्षता में किसानों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं दिल्ली के सिघू बार्डर के लिए रवाना हुई। क्षेत्र के गांव सरथली से बसों और अन्य गाड़ियों के माध्यम से रवाना हुए काफिले दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कृषि कानूनों को रद करने की मांग की। इस मौके मोर्चे के नेता अवतार सिंह बड़वा, वीर सिंह बड़वा और रणजीत सिंह बड़वा सहित दलजीत सिह, गुरदेव सिह, सुच्चा सिंह कलवां, चरनजीत सिंह कंग, बख्शीश सिंह, भाग सिंह, शिगारा सिंह, जसविदर कौर, गुरदेव कौर, अमरजीत कौर व बलवीर कौर भी उपस्थित थीं। मोरिडा में मनाई भगवान श्री परशुराम की जयंती
संवाद सूत्र, मोरिडा: विजय शर्मा टिकू चेयरमैन जिला योजना कमेटी मोहाली के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने मोरिडा में भगवान श्री विष्णु जी के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी विष्णु जी के सच्चे भक्त थे, जिन्होंने देवों के देव महादेव जी की सच्ची भक्ति कर परशु हासिल किया था। हमें भी उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल करना चाहिए। इस मौके पर पार्षद राकेश कुमार बग्गा, ठेकेदार अजय कुमार रिकू, सुखजिदर सिंह काका, धर्मपाल थम्मण सिटी कांग्रेस प्रधान मोरिडा, शामल सूद प्रधान यूथ कांग्रेस मोरिडा, चरनजीत सिंह चन्नी डेयरी, दर्शन सिंह संधू, नीरज शर्मा, लखवीर सिंह अमराली, पंडित परमजीत कुमार, कुलदीप सिंह ओइंद पीए चेयरमैन विजय शर्मा टिकू आदि भी मौजूद थे।