संयुक्त किसान मोर्चा ने नेशनल हाईवे चुन्नी चौक पर किया चक्का जाम

इलाके के किसानों मजदूरों व व्यापारियों द्वारा चंडीगढ़-लुधियाना चुन्नी चौक नेशनल हाईवे पर पूरी तरह चक्का जाम करके रोष धरना दिया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 06:01 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 06:01 PM (IST)
संयुक्त किसान मोर्चा ने नेशनल हाईवे चुन्नी चौक पर किया चक्का जाम
संयुक्त किसान मोर्चा ने नेशनल हाईवे चुन्नी चौक पर किया चक्का जाम

संवाद सूत्र, मोरिडा : इलाके के किसानों, मजदूरों व व्यापारियों द्वारा चंडीगढ़-लुधियाना चुन्नी चौक नेशनल हाईवे पर पूरी तरह चक्का जाम करके रोष धरना दिया गया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

किसान नेता परमिदर सिंह चलाकी, आढ़ती एसोसिएशन मोरिडा के प्रधान मनदीप सिंह रौणी और किसान नेता हरपाल सिंह दतारपुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए तीन खेती कानूनों के विरोध में पिछले कई माह से रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। केंद्र सरकार किसान संघर्ष को खत्म करने की कोशिश कर रही है। किसान जत्थेबंदी अब जागरूक हैं और इनकी चालों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर वाइस चेयरमैन शुगर मिल मोरिडा सुखविदर सिंह मुंडिया, नंबरदार रणधीर सिंह माजरी, गुरचरन सिंह ढोलणमाजरा, करनैल सिंह डूमछैड़ी, सुरजीत सिंह पूर्व सरपंच दतारपुर, सुखवीर सिंह यूके, सकिदर सिंह सहेड़ी, प्रलाद सिंह ढंगराली, जगजीत सिंह रतनगढ़, जोगिदर सिंह बंगिया, परविदर सिंह पम्मी, जुझार सिंह मावी, सुरजीत सिंह बलदेव नगर, सुखचैन सिंह, रणजोध ज्योति उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी