जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा का किया सम्मान

संवाद सूत्र मोरिडा भाई नंद लाल खालसा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरिडा की छात्रा जशनप्री

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:08 AM (IST)
जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा का किया सम्मान
जिले में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा का किया सम्मान

संवाद सूत्र, मोरिडा

भाई नंद लाल खालसा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोरिडा की छात्रा जशनप्रीत कौर पुत्री गुरप्रीत सिंह गांव संगतपुर को बारहवीं कक्षा में से 98 फीसदी अंक लेकर रूपनगर जिले में पहला स्थान हासिल करने पर शिरोमणि अकाली दल बादल हलका चमकौर साहिब के इंचार्ज हरमोहन सिंह संधू ने उसके घर जाकर विशेष तौर पर सम्मानित किया और परिवार वालों को बधाई दी। कुछ दिन पहले डीसी रूपनगर द्वारा जशनप्रीत कौर का सम्मान किया गया था। इस मौके पर पूर्व सुपरिटेडेंट शुगर मिल मोरिडा बचितर सिंह, शमशेर सिंह, हरप्रीत सिंह, हरजीत सिंह, रेशम सिंह, मनदीप सिंह बल, जुगराज सिंह मानखेड़ी,यूथ शहरी प्रधान दविदर सिंह, जगदीप सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी