रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को सदमा, पिता का निधन

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के वाइस -चांसलर प्रोफेसर डा. परविदर सिंह के पिता अतर सिंह का निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 May 2021 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 24 May 2021 07:09 PM (IST)
रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को सदमा, पिता का निधन
रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर को सदमा, पिता का निधन

जागरण संवाददाता, रूपनगर

रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के वाइस -चांसलर प्रोफेसर डा. परविदर सिंह के पिता अतर सिंह का निधन हो गया। अतर सिंह ने बंगलादेश की आजादी समय पूर्वी फ्रंट पर भारत -पाक जंग 1971 में अहम भूमिका निभाई थी। भारतीय फौज में से सेवामुक्त होने के बाद वह पंजाब सिध बैंक के साथ जुड़ गए। वह नानकसर के संत बाबा कुंदन सिंह के भाई थे। इसके अलावा सारी उम्र वह सामाजिक कामों में सक्रिय रहे और कई एनजीओ के साथ जुड़े रहे। नानकसर सोसायटी द्वारा प्रकाशित एक मासिक मैगजीन के संपादक भी रहे। उनको पंथ प्रति सेवाओं के लिए 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें जन्म दिवस मौके पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा गोल्ड मैडल से सम्मानित भी किया गया था। इससे पहले अतर सिंह बीआइएस एजूकेशन ट्रस्ट लुधियाना के प्रधान थे। वह बीकेएस इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट चंडीगढ़ के प्रधान और सच्चे मार्ग के मुख्य सरपरस्त थे। उन्होंने अपना जीवन वजीफा प्रदान करने के लिए समर्पित कर दिया था। चैरिटेबल कामों में शामिल थे। पिछले मार्च में वह रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में लगाए रक्तदान कैंप में गेस्ट आफ आनर रहे थे। अतर सिंह के निधन मौके सेहत और परिवार भलाई मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू, मेंबर पार्लियामेंट आनंदपुर साहिब मनीष तिवाड़ी, कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, पूर्व मंत्री डा. दलजीत सिंह चीमा, जिला प्लानिग कमेटी के चेयरमैन विजय शर्मा टिकू, रयात बाहरा यूनिवर्सिटी के चांसलर गुरविदर सिंह बाहरा, गुरप्रीत सिंह जेपी हलका विधायक बसी पठाना सीनियर ,अकाली नेता गुरविदर सिंह डूंमछेड़ी, वलर्ड सिख मिशन के प्रधान तीर्थ सिंह भटोआ, पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग, आप के सीनियर नेता चरनजीत चन्नी और विभिन्न धार्मिक, राजनैतिक और सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ विभिन्न प्रैस क्लबों ने परिवार के साथ दुख सांझा किया।

chat bot
आपका साथी