राजनीतिक दलों की बातों में आकर किसान गुमराह न हों

संवाद सूत्र कीरतपुर साहिब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की बातों में आकर किसान गुमराह न ह

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 11:17 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 11:17 PM (IST)
राजनीतिक दलों की बातों में आकर किसान गुमराह न हों
राजनीतिक दलों की बातों में आकर किसान गुमराह न हों

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब: विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की बातों में आकर किसान गुमराह न हों, जो भी देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खेती सुधार कानून पास किया गया है, वह एक एतिहासिक फैसला है, जो किसानों के हक में है। कीरतपुर साहिब में पूर्व सरपंच मनोहर लाल बेदी की मौत पर परिवार से शोक व्यक्त करने आए पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल ने कहा कि आज विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी रोटियां सेकने के बदले किसानों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सब इकट्ठे होकर प्रदर्शन धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। यह अगर किसानों के हित के लिए बनाए गए कानून की जानकारी सही तरीके से किसानों को समझाते , तो शायद किसान ऐसे धरने प्रदर्शन न करते। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल को पंजाब के किसानों को खेती कानून संबंधी समझाने और किसानों के हित में उस कानून में क्या क्या है, के बारे में समझाने के लिए केंद्रीय मंत्री तोमर साहिब से किसानी कानून संबंधी चिट्ठी देकर अपने वकील के तौर पर पंजाब भेजा, लेकिन वह पंजाब आते उस चिट्ठी को भूल गए कि उसमें क्या लिखा है। उन्होंने कहा कि वह मीडिया के जरिए किसानों से अपील करते हैं कि जो किसान भाई सड़कों व रेल की पटड़ियों पर बैठे हैं, वह हमारे साथ आएं, जो भी बात करनी है, हम उसके लिए तैयार हैं। हम किसानों को विश्वास दिलवाते है कि एमएसपी भी रहेगी और किसानों का माल भी उठाया जाएगा। इस दौरान मदन मोहन मित्तल ने कहा कि भाजपा हर वार्ड पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी और बहुमत से जीत हासिल करेंगे। उन्होंने आनंदपुर साहिब में भाजपा में गुटबंदी पर कहा कि कुछ मतभेद जरूर होते हैं, जो टाइम से दूर भी हो जाते हैं। इस मौके पर शिव कुमार बेदी, मंडल भाजपा के प्रधान रजनीश जोशी, सनातन धर्म सभा के प्रधान सुनील दवेदी, कैप्टन बलबीर सिंह डाढी, पूर्व मंडल प्रधान ज्योति प्रसाद , पूर्व महिला मंडल प्रधान सोनिया, राम गोपाल बेदी, विशाल राणा व महेश बेदी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी