भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब ने नक्कियां टोल प्लाजा पर किया चक्का जाम

भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब द्वारा नक्कियां टोल प्लाजा पर तीन घंटे के लिए चक्का जाम किया। इसमें विभिन्न गांवों से नौजवान किसान बुजुर्ग महिलाएं शामिल हुई। धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जैसे अब दिल्ली में बेरिकेडिंग की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 06:02 PM (IST)
भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब ने नक्कियां टोल प्लाजा पर किया चक्का जाम
भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब ने नक्कियां टोल प्लाजा पर किया चक्का जाम

संवाद सूत्र, कीरतपुर साहिब : भारतीय किसान मजदूर यूनियन आनंदपुर साहिब द्वारा नक्कियां टोल प्लाजा पर तीन घंटे के लिए चक्का जाम किया। इसमें विभिन्न गांवों से नौजवान, किसान, बुजुर्ग महिलाएं शामिल हुई।

धरने के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जैसे अब दिल्ली में बेरिकेडिंग की जा रही है। ऐसी तो सीमाओं पर भी नहीं किया गया है। अभी समय है कृषि कानूनों को रद कर दिया जाए। इस बंद दौरान लंगर की सेवा बाबा हरबंस सिंह दिल्ली वालों द्वारा की गई। गांव सूरेवाल की संगत द्वारा एक ट्रक राशन का किला आनंदगढ़ वाले बाबा सतनाम सिंह जी के लंगर के लिए भेजा गया।

इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चो के कन्वीनर शमशेर सिंह शेरा, मास्टर हरदयाल सिंह, जयमल सिंह भड़ी, जसपाल सिंह ढाहे,तरलोचन सिंह चट्ठा, सोहन सिंह निक्कूवाल, जसबीर सिंह कीरतपुर साहिब, बाबा दिलबाग मोहम्मद, अमरीक सिंह, गुरचरन सिंह ठेकेदार डाढी, संयुक्त किसान मोर्चे के कन्वीनर केसर सिंह, हरजोत बुंगा, बाबू चमन लाल, महिला मंडल के सर्कल प्रधान दलविदर कौर बड़ा पिड, बलजीत कौर, कश्मीर कौर, रणजीत कौर, जसबीर कौर, निर्मल सिंह, जसवंत सिंह, परमिदर सिंह बेला, शेर सिंह बुर्ज, राकेश कुमार भल्लड़ी, गुरदेव सिंह कंग, मास्टर केवल सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी