पौष्टिक भोजन व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान का आगाज करने के साथ पोषण व पौधों की महत्ता को लेकर जागरूकता कैंप भी लगाया गया। कैंप में 80 किसानों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:13 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 04:13 PM (IST)
पौष्टिक भोजन व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी
पौष्टिक भोजन व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, रूपनगर : कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान का आगाज करने के साथ पोषण व पौधों की महत्ता को लेकर जागरूकता कैंप भी लगाया गया। कैंप में 80 किसानों ने भाग लिया।

आयोजन में इफ्को के चीफ मैनेजर एग्रीकल्चरल सर्विसेज डा. सुधीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आम का पौधा केवीके परिसर में लगाते हुए अभियान का आगाज किया। केवीके के डिप्टी डायरेक्टर सिखलाई डा. जीएस मक्कड़ ने शारीरिक व मानसिक विकास के लिए पोषण की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केवल पौष्टिक व संतुलित आहार ही हमें शारीरिक व मानसिक रूप से तंदुरुस्त रख सकता है। उन्होंने रोजाना की खुराक में पौष्टिक तत्वों के इस्तेमाल बारे में उपस्थिति को जागरूक भी किया।

मुख्य अतिथि डा. सुधीर सिंह ने खादों की महत्ता के बारे विस्तृत रूप से बताया। उन्होंने नैनो डीएपी तथा नैनो यूरिया के बारे भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। यह भी बताया कि खाद का प्रयोग कैसे, कब व कितना करना चाहिए। सहायक प्रोफेसर डा. प्रिसी ने बाजरे की पौष्टिक तत्वों पर प्रकाश डालने के साथ साथ बाजरे से बनाए जाने वाले विभिन्न पकवानों के बारे भी विस्तृत रूप से बताया। इसके अलावा सहायक प्रोफेसर डा. अंकुरदीप प्रीति ने वातावरण संरक्षण तथा वन खेती की अहमियत व जरूरत के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी जबकि इफ्को के फील्ड अफसर डा. कपिल ने मिट्टी के स्वास्थ्य, मिट्टी की परख तथा खादों का जरूरत के अनुसार प्रयोग करने के बारे किसानों को जागरूक किया। इस प्रोग्राम के समापन से पहले सारे किसानों को सब्जियों वाली 100 किटें तथा आम व अमरूद के 200 पौधे बांटे गए।

chat bot
आपका साथी