एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन में रहने की ली शपथ

एनसीसी अकादमी रूपनगर में चल रहे सेना प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान सीनियर कैडेट्स द्वारा संविधान की प्रस्तावना को विशेष रूप से पढ़ा गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:02 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:02 PM (IST)
एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन में रहने की ली शपथ
एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन में रहने की ली शपथ

संवाद सहयोगी, रूपनगर : एनसीसी अकादमी रूपनगर में चल रहे सेना प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स द्वारा संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान सीनियर कैडेट्स द्वारा संविधान की प्रस्तावना को विशेष रूप से पढ़ा गया।

इस भव्य समागम के दौरान सारे कैडेट्स को देश की एकता व अखंडता के साथ साथ अनुशासन में रहने की शपथ ग्रहण करवाई गई। कैंप कमांडेंट कर्नल एसके शर्मा की मौजूदगी में एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर पटियाला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अमरेंदर पाल सिंह बल्ल (सेना मैडल) द्वारा कैडेट्स को सविधान के मौलिक अधिकारों के बारे विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। उन्होंने इसके साथ सदैव देश की सेवा तथा संविधान की रक्षा को लेकर जागरूक रहने का संदेश भी दिया। इस मौके पर उत्साहित कैडेट्स ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस आयोजन में सैन्य अधिकारियों के साथ साथ एएनओ, पीआई स्टाफ और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत सैन्य अधिकारियों ते द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर तथा बेस्ट कैडेट के चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई।

chat bot
आपका साथी