सिद्धू गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में हुए नत्मस्तक

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी विधायक कुलजीत सिंह नागरा विधायक अमरिदर सिंह राजा वड़िग समेत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ एतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 12:12 AM (IST)
सिद्धू गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में हुए नत्मस्तक
सिद्धू गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में हुए नत्मस्तक

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी, विधायक कुलजीत सिंह नागरा, विधायक अमरिदर सिंह राजा वड़िग समेत बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ एतिहासिक गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। वहां वाहेगुरुका शुकराना करते हुए कहा कि यह धरती सब कुछ कुर्बान करने की प्रेरणा देती है। यहां से मिले आशीर्वाद से वह अपने साथियों समेत पंजाब को तरक्की की तरफ ले जाएंगे। उनको मोरिडा से चमकौर साहिब तक ढोल धमाके के साथ ले जाया गया। जगह- जगह स्वागत किया गया। उनकी सुरक्षा के लिए प्रबंध किए गए थे। सिद्धू के नतमस्तक होने मौके गुरुद्वारा प्रबंधकों द्वारा उनको सिरोपा भेंट नहीं किए गए, जिसकी इलाके में काफी चर्चा हो रही है। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन शमशेर सिंह भंगू, मार्केट कमेटी के चेयरमैन करनैल सिंह बजीदपुर, ब्लाक समिति की चेयरपर्सन अमनदीप कौर, वाइस चेयरमैन शमशेर सिंह भोजेमाजरा, तरलोचन सिंह भंगू, जसवीर सिंह जटाना, रोहित सभ्रवाल, अमरीक सिंह सैदपुर, जसवीर सिंह सैदपुर, वरिदर सिंह बाजवा धोलरां, लखविदर सिंह सरपंच बेला, टहल सिंह लुठेड़ी, गुरविदर सिंह चौतां, हरमिदर सिंह सरपंच खानपुर मौजूद थे।

कच्चे मुलाजिमों ने दिखाए काले झंडे, नारेबाजी की

चमकौर साहिब में नवजोत सिद्धू के पहुंचने पर जहां कांग्रेसी वर्कर व नेता स्वागत के लिए खड़े थे, उसके नजदीक ही ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के ठेके पर काम करते दर्जनों नेताओं ने प्रदर्शन किया। सरकार, सिद्धू और कैबिनेट मंत्री चन्नी खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मुलाजिमों को रोकने के लिए लिए पुलिस मुलाजिमों ने उनको घेरे में ले लिया, लेकिन वो घेराव तोड़कर आगे बढ़ गए। अनाज मंडी के गेट के पास स्थित कैबिनेट मंत्री चन्नी के दफ्तर में सिद्धू को कुछ समय के लिए ले जाया गया। जहां मुलाजिम मंडी के गेट आगे फिर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस मुलाजिम संयम के साथ इनको रोकने के लिए काबू करते रहे। वहीं बस स्टैंड नजदीक किसानों द्वारा सुबह से ही काली झंडियों के साथ विरोध किया जा रहा था। किसान नेता तलविदर सिंह गग्गों, गुरिदर सिंह भंगू, गुरनाम सिंह जस्सड़ां, धरमिदर सिंह भंगू,जसवीर सिंह भोजेमाजरा, सुखविदर सिंह गग्गों ने कहा कि आज किसान, मजदूर, मुलाजिम हर वर्ग सड़कों पर संघर्ष कर रहा है तो कांग्रेस जश्न में मसरूफ है। जब चन्नी के दफ्तर से सिद्धू का काफिला गुरुद्वारा साहिब के लिए नतमस्तक होने जा रहा था तो किसानों को देखकर भूरड़े चौक से काफिला बाजार की तरफ मोड़ लिया गया। किसानों ने भी तुरंत अपना रुख गुरुद्वारा साहिब की तरफ कर लिया। जब सिद्धू का काफिला माथा टेकने के बाद पार्किंग में से बाहर निकल रहा था तो फिर किसानों ने घेरा डाल लिया। पुलिस ने वहां से काफिले को बाहर से ही रवाना कर दिया। इस दौरान कच्चे अध्यापक यूनियन द्वारा अपना मांग पत्र सिद्धू को सौंपा गया। उनको तुरंत पक्का करने की मांग की।

किसान नहीं, आप व अकाली वर्कर हैं विरोध करने वाले: चन्नी

कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सिद्धू के दौरे के दौरान विरोध करने वाले किसान नहीं, बल्कि आप और अकाली दल द्वारा किसानों के रूप में भेजे गए व्यक्ति थे। जब सयुंक्त किसान मोर्चे द्वारा सिर्फ भाजपा और उनकी हिमायती पार्टियों का विरोध करने का एलान किया है, तो फिर उनके एलान के बावजूद किसान जत्थेबंदियां कैसे उलट जा सकती हैं।

chat bot
आपका साथी