पंजाब की रिवायती पार्टियों ने सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बजाय पंजाब को बारी बारी से लूटकर कंगाल कर दिया: डा. चरनजीत सिंह

एतिहासिक गुरुद्वारा श्री गढ़ी साहिब निकटवर्ती धर्मशाला में आम आदमी पार्टी की बैठक हलका प्रधान डा. चरनजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM (IST)
पंजाब की रिवायती पार्टियों ने सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बजाय पंजाब को बारी बारी से लूटकर कंगाल कर दिया: डा. चरनजीत सिंह
पंजाब की रिवायती पार्टियों ने सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बजाय पंजाब को बारी बारी से लूटकर कंगाल कर दिया: डा. चरनजीत सिंह

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : एतिहासिक गुरुद्वारा श्री गढ़ी साहिब निकटवर्ती धर्मशाला में आम आदमी पार्टी की बैठक हलका प्रधान डा. चरनजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मौजूदा सरकारों की नीतियों की सख्त शब्दों में निदा करते डा. चरनजीत सिंह ने कहा कि लोगों द्वारा चुनी सरकार का मकसद अपने राज्य की जनता को सेहत, शिक्षा, रोजगार की सुविधाएं उपलब्ध करवानी होती है। पर पंजाब की रिवायती पार्टियों द्वारा यह सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बजाय पंजाब को बारी बारी से लूटकर कंगाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही, वहां के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने सबसे पहले उपरोक्त सुविधाएं ही अपने राज्य के लोगों को दीं और इसके साथ ही बिजली और महिलाओं को बस के सफर की सुविधा भी मुफ्त देकर उनके द्वारा किए वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आप की सरकार बनते राज्य निवासियों को समूह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके पर नेता रिकू सहगल, जतिदर राणा(जेआरसी), गोल्डी राणा, चौधरी प्यारा सिंह, किक्की, प्रीत राणा द्वारा डा. चरनजीत सिंह को फिर से हलका इंचार्ज स्थापित किए जाने पर सम्मानित करते भरोसा दिलाया कि वह दिन रात मेहनत करके हलके में पार्टी को मजबूत बनाएंगे। इस मौके पार्टी के ट्रांसपोर्ट विग के जिला प्रधान एनपी राणा,राजिदर सिंह राजा चक्कलां, जगमोहन सिंह रंगिया, प्रह्लाद सिंह ढंगराली, सकिदर सिंह सहेड़ी, केवल जोशी, निर्मल सिंह छोटा, मोनू, कुलजिदरजीत सिंह बंबर, बेअंत सिंह, तरलोचन सिंह, बलविदर सिंह बिदा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी