शिअद के नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका

शिरोमणि अकाली दल द्वारा पार्टी के नए बनाए गए उपाध्यक्ष भाई अमर सिह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 06:17 PM (IST)
शिअद के नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका
शिअद के नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : शिरोमणि अकाली दल द्वारा पार्टी के नए बनाए गए उपाध्यक्ष भाई अमरजीत सिंह चावला, टकसाली नेता यशवीर चंद टिक्का भलाण और राजनीतिक मामलों संबंधी सलाहकार कमेटी के मेंबर जत्थेदार मोहन सिंह ढाहे, उपाध्यक्ष बीसी विग हरदेव सिंह देबी तख्त श्री केसगढ़ साहिब में माथा टेका और अकाल पुरुष वाहेगुरु जी का शुक्राना अदा किया।

इस मौके पर नेताओं को तख्त साहिब के प्रबंधकों द्वारा सिरोपा बख्शीश किया गया। वहीं पार्टी की जिला रूपनगर इकाई द्वारा भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर संबोधित करते हुए भाई अमरजीत सिंह चावला, यशवीर चंद टिक्का, जत्थेदार मोहन सिंह ढाहे, हरदेव सिंह देबी ने कहा कि पार्टी द्वारा दी इस नई जिम्मेदारी के लिए जहां वह अकाल पुरुष वाहेगुरु जी का शुक्राना अदा करते हैं, वहीं पार्टी हाई कमांड का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा सौंपी नई जिम्मेदारी को पूरी तनदेही से निभाएंगे।

शिरोमणि अकाली दल रूपनगर के प्रधान गुरिदर सिंह गोगी ने कहा कि जिले के सीनियर पार्टी नेताओं की इन नियुक्तियों से पार्टी में मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि जहां आज नए नेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं पार्टी प्रोग्रामों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए नेताओं और वर्करों की ड्यूटियां लगाई गई है।

इस मौके पर एसजीपीसी मेंबर प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह, यूथ विग के जिला रूपनगर प्रधान संदीप सिंह कलोता, महिला अकाली दल के जिला प्रधान कुलविदर कौर, ठेकेदार गुरनाम सिंह, सर्कल प्रधान सुरिदर सिंह मटौर, कर्म सिंह बेला, जत्थेदार राम सिंह, जसवीर सिंह ढेर, हरजीत सिंह, जरनैल सिंह जैली, बाबा जरनैल सिंह कार सेवा वाले, मनजीत सिंह बासोवाल, रणबीर सिंह हरीवाल, परमजीत सिंह, दविदर सिंह सूरेवाल, गुरदीप सिंह बावा नंगल, ज्ञानी किशोर सिंह बंगड़, चेत सिंह नंगल, देव सिंह निक्कूवाल, राम आसरा सिंह निक्कूवाल, कमल सिंह, हरजीत सिंह भल्लड़ी मजारी, स्वरूप सिंह हरसा बेला, राज्यपाल सिंह हरसा बेला, कुलदीप सिंह, करनैल सिंह, बीबी तारा रानी सैनी नंगल, जसविदर कौर सग्गू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी