21 नए पाजिटिव मिले, 9 ने दी कोरोना को मात

शुक्रवार को जिले में कोरोना के 21 नए केस मिले हैं। नौ मरीज कोरोना को मात देते हुए अपने घरों को लौट गए हैं। जिले अंदर अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 157 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 177 है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 09:13 PM (IST)
21 नए पाजिटिव मिले, 9 ने दी कोरोना को मात
21 नए पाजिटिव मिले, 9 ने दी कोरोना को मात

संवाद सहयोगी, रूपनगर : शुक्रवार को जिले में कोरोना के 21 नए केस मिले हैं। नौ मरीज कोरोना को मात देते हुए अपने घरों को लौट गए हैं। जिले अंदर अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 157 हो गई है जबकि मरने वालों की संख्या 177 है। अगर अब तक की स्थिति पर नजर डाली जाए तो जिले अंदर अब तक कुल 3799 कोरोना पाजिटिव पाए जा चुके हैं जिनमें से 3465 कोरोना को मात देते हुए घरों को लौट चुके हैं।

डीसी सोनाली गिरी व सिविल सर्जन डॉ. दविदर कुमार के अनुसार पाजिटिव मरीजों में रूपनगर के छह पुरूष व एक महिला, मोरिडा का एक पुरूष व दो महिलाएं, आनंदपुर साहिब की एक महिला, चमकौर साहिब के दो पुरूष, भरतगढ़ के दो पुरूष व चार महिलाएं तथा नूरपुरबेदी का एक पुरूष व एक महिला शामिल हैं। इन सभी की आयु 14 वर्ष से 59 वर्ष के बीच है।

सिविल सर्जन डॉ. दविदर कुमार के अनुसार जिले अंदर अभी तक कुल 142419 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 137328 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 2089 व्यक्तियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जबकि आज जिले अंदर कुल 1067 व्यक्तियों के सैंपल भी लिए गए हैं। डीसी व सिविल सर्जन ने जिला वासियों से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन का गंभीरता के साथ पालन करें। मास्क लगाए व शारीरिक दूरी बनाते हुए दिन में बार बार हाथों की सफाई करते रहें तथा अपनी बारी आने पर कोरोना से बचाव वाला टीका जरूर लगवाएं जोकि पूरी तरह से सुरक्षित है।

chat bot
आपका साथी