कांग्रेसियों ने बनाई भारत बंद को कामयाब बनाने की योजना

जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ¨टकू की अध्यक्षता में हुई जिसमें भारत बंद को कामयाब बनाने की योजना के साथ साथ जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों की रणनीति के बारे में गंभीरता के साथ विचार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 11:35 PM (IST)
कांग्रेसियों ने बनाई भारत बंद को कामयाब बनाने की योजना
कांग्रेसियों ने बनाई भारत बंद को कामयाब बनाने की योजना

संवाद सहयोगी, रूपनगर : जिला कांग्रेस भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ¨टकू की अध्यक्षता में हुई जिसमें भारत बंद को कामयाब बनाने की योजना के साथ साथ जिला परिषद व ब्लाक समिति चुनावों की रणनीति के बारे में गंभीरता के साथ विचार किया गया। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा ¨टकू ने कहा कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेशों तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ की हिदायतों के अनुसार दस सितंबर को जो भारत बंद की काल दी गई है उसे हर हाल में सफल बनाया जाएगा। बैठक के दौरान बंद की सारी रूपरेखा बनाई गई तथा जिले भर के नेताओं एवं पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगाई। उन्होंने बताया कि भारत बंद सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक किया जाएगा जिसके लिए कांग्रेस को अन्य कई संगठनों सहित राजसी दलों का समर्थन हासिल हो चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों को अच्छे दिनों का सपना दिखा सत्ता में आई मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान हर दिन डीजल, पैट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। लोगों के दर्द को समझते हुए कांग्रेस ने देश भर में मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिसकी कड़ी में सोमवार को भारत बंद किया जा रहा है। उन्होंने देश के हित में आम लोगों सहित विभिन्न संस्थानों को सोमवार के भारत बंद में शामिल होने की अपील करते हुए बंद को कामयाब बनाने के लिए कहा। इस मौके ओबीसी प्रकोष्ठ के चेयरमैन गु¨रदरपाल ¨सह सहित जिला महासचिव जगदीश काजला, शिव दयाल, सिटी अध्यक्ष स¨तदर नागी, लखवंत ¨सह, राजेश्वर लाली, सु¨रदर सैनी, राजन यादव, पाल चंद वर्मा, मोहन ¨सह आदि विशेष रूप से हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी