कच्चे मुलाजिमों को नहीं किया पक्का, विरोध में दो घंटे बंद रखा बस स्टैंड

पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों की कमेटी की कॉल पर कर्मचारियों ने पंजाब के सभी बस स्टैंड दो घंटे के बंद रखे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 06:40 PM (IST)
कच्चे मुलाजिमों को नहीं किया पक्का, विरोध में दो घंटे बंद रखा बस स्टैंड
कच्चे मुलाजिमों को नहीं किया पक्का, विरोध में दो घंटे बंद रखा बस स्टैंड

जागरण संवाददाता, रूपनगर: पंजाब रोडवेज, पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब और पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों की कमेटी की कॉल पर कर्मचारियों ने पंजाब के सभी बस स्टैंड दो घंटे के बंद रखे। इसी के तहत रूपनगर बस स्टैंड में राज्य नेता शिव कुमार व डिपो प्रधान कुलवंत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने साढ़े चार साल बीत जाने के बावजूद कच्चे मुलाजिमों की समस्या का कोई हल नहीं किया है। सरकार अपनी झूठी लड़ाई दिखाकर पंजाब की जनता के साथ धोखा कर 2022 में सरकार बनाने के सपने देख रही है, पर पंजाब के लोग इन राजनीतिक पैंतरों को जानते हैं। पहले सरकार ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म करे और घर घर रोजगार दे। कैबिनेट बैठक में कच्चे मुलाजिमों को पक्का करे। ऐसा न किया गया, तो आने वाले समय में हरेक स्थान पर मंत्रियों का विरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों की हड़ताल के बाद पटियाला प्रशासन की बैठक पंजाब भवन में ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब से हुई थी। इसमें मंत्री ने यूनियन को 10 दिन में प्रपोजल बनाकर देने को कहा था। इसके बाद यूनियन ने प्रपोजल बनाकर भी दिया, पर मुलाजिमों की अब तक किसी भी मांग को पूरा नहीं किया गया। इस कारण यूनियन ने पंजाब के सभी शहरों के बस अड्डे दो घंटे बंद कर चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कोई हल न निकाला, तो पनबस और पीआरटीसी के समूह कर्मचारी नौ, 10 व 11 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल कर करेगी।

रूपनगर डिपो के वर्कशाप प्रधान सतविदर सिंह, उपप्रधान कुलविदर सिंह, कोषाध्यक्ष सुखविदर सिंह और प्रेस सचिव गुरप्रीत सिंह ने कहा ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब तीन व चार अगस्त की दो दिवसीय हड़ताल में पनबस और पीआरटीसी के मुलाजिमों का साथ देगी। इस मौके पर वर्कशाप सेक्रेटरी गगन कुमार, चेयरमैन इंद्रजीत सिंह, उप प्रधान गुरप्रीत सिंह वर्कशाप उप प्रधान बहादुर सिंह, जसविदर सिंह, गुरजंट सिंह, देवराज, दर्शन सिंह व लखविदर सिंह भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी