झंडा मार्च निकालकर पनबस वकरों ने किया प्रदर्शन

पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 04:25 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 04:25 PM (IST)
झंडा मार्च निकालकर पनबस वकरों ने किया प्रदर्शन
झंडा मार्च निकालकर पनबस वकरों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, नंगल: पंजाब रोडवेज पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने शहर में झंडा मार्च निकालकर सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के प्रधान सुनील कुमार तथा संरक्षक बलविदर सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड से शुरू हुए झंडा मार्च के दौरान शहर के विभिन्न जगहों पर प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि उनकी जायज मांगों को पूरा न किए जाने को लेकर भारी रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीरवार को सिसवां फार्म हाउस के आगे पक्का धरना शुरू कर दिया जाएगा। यह प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार कर्मचारियों को पक्का करने की अधिसूचना जारी नहीं करती। यूनियन के कोषाध्यक्ष राम दयाल तथा प्रचार सचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि झंडा मार्च पूरी तरह से सफल रहा है । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को घर-घर रोजगार देने का वादा निभाना चाहिए और साथ ही पनबस कर्मचारियों के साथ किए गए वादे के अनुसार उन्हें पक्का किया जाना चाहिए। जब तक मांगे पूरी नहीं की जाती तब तक धरना लगातार जारी रहेगा। रोष प्रदर्शन में वीरेंद्र सिंह, विनय कुमार, अमरजीत बैंस, सतनाम सिंह, जगमीत सिंह, सुरेश सिंह, जितेंद्र सिंह, लखविदर सिंह, कुलवीर सिंह, हरमीक सिंह, महेंद्र सिंह, बख्तौर सिंह, जगदीप सिंह, सुखविदर सिंह आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी