एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी सेवानिवृत्त, स्वास्थ्य विभाग से सबसे ज्यादा नौ हुए रिटायर

जिले में तीस सितंबर को कई दफ्तरों से एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी व अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। इन दफ्तरों में जहां सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाईयां दी जा रही हैं वहीं दफ्तरों के प्रमुख अधिकारी ये चिता है कि अब सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के स्थान पर नई पोस्टिग या भर्ती कैसे होगी। इनमें सबसे ज्यादा सेवानिवृत्ति एसएमओ दफ्तर में नौ हुई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 11:37 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 11:37 PM (IST)
एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी सेवानिवृत्त, स्वास्थ्य विभाग से सबसे ज्यादा नौ हुए रिटायर
एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी सेवानिवृत्त, स्वास्थ्य विभाग से सबसे ज्यादा नौ हुए रिटायर

जागरण संवाददाता, रूपनगर : जिले में तीस सितंबर को कई दफ्तरों से एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी व अधिकारी सेवानिवृत्त हो गए हैं। इन दफ्तरों में जहां सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाईयां दी जा रही हैं, वहीं दफ्तरों के प्रमुख अधिकारी ये चिता है कि अब सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के स्थान पर नई पोस्टिग या भर्ती कैसे होगी। इनमें सबसे ज्यादा सेवानिवृत्ति एसएमओ दफ्तर में नौ हुई हैं।

सिविल सर्जन डॉ.एचएन शर्मा सेवानिवृत्त हुए हैं। इनकी जगह नए सिविल सर्जन ज्वाइन कर लेंगे। एसएमओ दफ्तर में दस लोग सेवानिवृत हुए हैं। इनमें सात दर्जा चार कर्मचारी शामिल हैं। यही नहीं, चीफ फार्मासिस्ट और मैटर्न (सिस्टर हड) सेवानिवृत हुए हैं। आइ स्पेशलिस्ट डॉक्टर ने सेवानिवृति ली है। इधर, एडीसी दफ्तर (विकास) में से अकाउंटेंट सेवानिवृत हुए हैं। खेतीबाड़ी विभाग में सुपरिटेंडेंट और एक सब इंसपेक्टर सेवानिवृत्त हुए हैं। खेतीबाड़ी विभाग में तो पहले ही स्टाफ की कमी से जूझ रहा है।

chat bot
आपका साथी