भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा से भक्तिमय बना वातावरण

नंगल भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:03 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:03 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा से भक्तिमय बना वातावरण
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा से भक्तिमय बना वातावरण

जागरण संवाददाता, नंगल: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। मंदिरों में पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के बीच भक्तों ने अपने आराध्य देव की आराधना करते हुए लोक कल्याण की कामना की। बड़ी संख्या में भक्तजनों ने आदि धर्म समाज तथा आदि आंबेडकर समाज की निकाली शोभायात्रा में संगत ने भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान किया। भगवान वाल्मीकि मंदिर नजदीक श्री राम मंदिर से सभा के प्रांतीय उपप्रधान तुलसी राम के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों ने वाल्मीकि जी के विराट चित्र से सुशोभित सजे वाहन के पीछे चलकर गुणगान किया। शोभायात्रा में निकाली गई मनोरम झांकियां आकर्षण बनी रहीं। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न संगठनों के आदि धर्म समाज के वीरेंद्र मट्टू, मदन लाल सिद्धू, नंगल भाजपा के प्रधान राजेश चौधरी, चंद्र बजाज, विपन शर्मा, ठेकेदार विनोद शर्मा, पूर्व पार्षद आरती मट्टू, महेंद्र कौर मट्टू, रणजीत सिंह लक्की, बीबीएमबी के कर्मचारी संगठन स्टेट एलोकेटिड इंप्लाइज यूनियन के अजय कुमार शर्मा, होशियार सिंह राणा व समाज सेवक वीरेंद्र आदिया ने भी हिस्सा लिया। इनके अलावा मजदूर भलाई संगठन के शाम लाल सिद्धू, विष्णु प्रभाकर, दवेंद्र बैंस, विश्वा नाथ मट्टू, दलबीर चंद काला, अखिल डिसेबल्ड फैडरेशन के प्रतिनिधि गुलफाम अहमद, भाजपा के राजेंद्र हंस, निर्मलजीत सिंह, राम स्वरूप के अलावा अनिल घग्गा, गगन सिद्वू, मदन लाल सिद्धू, रमेश आधस, विनोद कुमार, कुणाल बैंस, दलबीर पामा, अमन सिद्धू व रविंद्र आदि ने भी भगवान वाल्मीकि जी का गुणगान कर लोक कल्याण की कामना की।

chat bot
आपका साथी