श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर सजाया नगर कीर्तन

गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु नगरी आनंदपुर साहिब में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 11:35 PM (IST)
श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर सजाया नगर कीर्तन
श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर सजाया नगर कीर्तन

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब: गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरु नगरी आनंदपुर साहिब में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तख्त श्री केसगढ़ साहिब व आनंदपुर साहिब में सभी गुरुद्वारों साहिब को सुंदर लाइटों से सजाया गया था। तख्त श्री केसगढ़ साहिब की छत्रछाया श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुआई में एसजीएस खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से निकाले गए नगर कीर्तन की शुरुआत की अरदास तख्त श्री केसगढ़ साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी फूला सिंह ने की। इस मौके उन्होंने व एसजीपीसी मेंबर भाई अमरजीत सिंह चावला ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मैनेजर गुरदीप सिंह कंग, सहायक मैनेजर एडवोकेट हरदेव सिंह, मलकीत सिंह, जत्थेदार संतोख सिंह, एसजीएस स्कूल की प्रिसिपल सुखपाल कौर वालिया, डायरेक्टर गुरमिदर सिंह भुल्लर, महिला सत्संग सभा प्रधान माता गुरचरन कौर, हरतेगवीर सिंह तेगी, सुखजीत सिंह कैथ, व्यापार मंडल के प्रधान इंद्रजीत सिंह अरोड़ा, प्रितपाल सिंह गडा, मास्टर हरजीत सिंह अचित, प्रचारक लवप्रीत सिंह, जत्थेदार राम सिंह, मनजिदर सिंह बराड़ उपस्थित थे। हवेली खुर्द गुरुद्वारा साहिब में लगाया रक्तदान कैंप जागरण संवाददाता, रूपनगर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा सिंह सभा हवेली खुर्द में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप हरमिदरपाल सिंह वालिया की अगुवाई में लाइफ लाइन ब्लड डोनर सोसायटी रोपड़ ने लगाया। कैंप में विशेष तौर पर पहुंचे मनप्रीत सिंह, मनजिदर सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा हवेली खुर्द के प्रधान जरनैल सिंह काबड़वाल, प्रदेश कांग्रेस के सचिव अमरजीत सिंह भुल्लर, सुखदेव सिंह, कंवलदीप सेठी, सिदक सिंह, साहिब सिंह, हरसाहिब सिंह, पुखराज सिंह, गुरप्रीत सिंह रक्तदानियों का सम्मान किया। कैंप में मैक्स अस्पताल मोहाली की ब्लड बैंक की टीम ने 40 यूनिट एकत्र किया।

chat bot
आपका साथी