वेद ग्रंथों के उपदेशों का कर्म रूप से करें पालन : बाबा बाल

शहर के मोहल्ला राज नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र संत बाबा बाल जी ने भक्तों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हर इंसान जीवन में सत्य मार्ग पर चलकर समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 05:20 PM (IST)
वेद ग्रंथों के उपदेशों का कर्म रूप से करें पालन : बाबा बाल
वेद ग्रंथों के उपदेशों का कर्म रूप से करें पालन : बाबा बाल

जागरण संवाददाता, नंगल: शहर के मोहल्ला राज नगर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र संत बाबा बाल जी ने भक्तों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हर इंसान जीवन में सत्य मार्ग पर चलकर समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करें। साहनी परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में साधु संतों के सानिध्य में जुड़े रहकर हर प्राणी को धर्म मार्ग पर चलना चाहिए तभी प्रभु की अपार कृपा प्राप्त की जा सकती है।

इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक योगेश साहनी, बलराज साहनी के अलावा बाबा जी के शिष्य इंद्र मोहन कपिला, भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान कुलभूषण पुरी आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तजनों ने बाबा बाल जी का कार्यक्रम में पहुंचने पर फूल मालाओं तथा पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा जी ने यह भी कहा कि जीवन में हर नागरिक को कड़ी मेहनत के साथ सकारात्मक सोच लेकर आगे बढ़ना चाहिए। दूसरों का अहित ना करके ही जीवन यापन करने की भावना को मन में रखना चाहिए। उन्होंने बड़ों का आदर तथा वेद ग्रंथों के उपदेशों का कर्म रुप से पालन करने के उपदेश भी भक्तों को दिए।

chat bot
आपका साथी