श्रद्धा से मनाया भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव

रूपनगर के ज्ञानी जैल सिंह नगर में महर्षि वाल्मीकि सभा ने भागवान श्री वाल्मीकि जी का प्रकाश पर्व उत्साह के साथ मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:18 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:18 PM (IST)
श्रद्धा से मनाया भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव
श्रद्धा से मनाया भगवान वाल्मीकि जी का प्रकटोत्सव

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के ज्ञानी जैल सिंह नगर में महर्षि वाल्मीकि सभा ने भागवान श्री वाल्मीकि जी का प्रकाश पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष मंगल प्रकाश भट्टी सहित महासचिव राजेश कुमार बग्गन की अध्यक्षता में करवाए गए गायन दरबार में नामी कलाकारों ने भगवान श्री वाल्मीकि जी की गुणगान किया। आशु सांगर समाना वालों की मंडली सहित कोमल सहोता एंड पार्टी तथा राज कुमार राजू एंड पार्टी के कलाकारों ने भगवान श्री वाल्मीकि जी के भजनों का गायन किया। इस मौके समाजसेवी एवं सर्जन डा. आरएस परमार सहित बसपा नेता एडवोकेट चरणजीत सिंह घई, पार्षद रेखा रानी, पूर्व पार्षद रविदर कौर जग्गी, आल इंडिया बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के महासचिव नरेश वैद्द तथा डिप्टी डायरेक्टर स्पो‌र्ट्स रूपेश बेगान आदि ने सभी का श्री वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस की बधाई दी। आयोजन में शामिल हुए हलका विधायक अमरजीत सिंह संदोआ ने सभी को वाल्मीकि द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयोजक संस्था को 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी भेंट की। इस मौके नगर सुधार ट्रस्ट रूपनगर के चेयरमैन सुखविदर सिंह विस्की सहित पिछड़ा श्रेणी कमीश्न के वाइस चेयरमैन गुरिदरपाल सिंह बिल्ला, पार्षद पोमी सोनी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी