भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

युग पुरुष एवं महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को समर्पित विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों से बुधवार दिन भर वातावरण भक्तिमय बना रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:09 PM (IST)
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, नंगल: युग पुरुष एवं महाकाव्य रामायण के रचयिता आदि कवि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव को समर्पित विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों से बुधवार दिन भर वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्री वाल्मीकि सत्संग धर्म सभा पुराना गुरुद्वारा के कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए नगर कौंसिल नंगल के अध्यक्ष संजय साहनी ने ध्वजारोहण करने के बाद सभी को बधाई दी व कहा कि मानवता के अध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए प्रयास जारी रखें। इस मौके पर श्री भगवान वाल्मीकि सत्संग धर्म सभा के प्रधान सुखचैन बोहत कमांडो, श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा नंगल के प्रधान सुरेंद्र सिंह पम्मा, राणा विश्व पाल सिंह, पार्षद अनीता शर्मा, विद्यासागर, रोजी शर्मा, दीपक नंदा, सोनिया सैनी, इंदु बाला, सुनील शर्मा, विजय कौशल, कपूर सिंह, डा. रविद्र दीवान, महंत चेत राम, बलवीर संगेलिया, संजय बोहत, विजय कुमार, तरसेम मट्टू, राजन साहनी, बलविदर बाली, हरपाल भसीन, अश्वनी गिल, सुरेंद्र पाल सिंह चड्ढा, रमन कुमार जसवाल आदि सहित बड़ी संख्या में इलाका वासियों ने प्रभु का गुणगान किया। विभिन्न कलाकारों सरदार अली, मनोज राणा, नूर जौली ने भी भगवान के चरणों में हाजरी लगवाते हुए अपने संगीतमय कार्यक्रम से वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। शोभा यात्रा में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज हरजोत बैंस, पार्षद एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा सहिब बड़ी संख्या में शहर वासियों ने नतमस्तक होते हुए भगवान वाल्मीकि महाराज का गुणगान किया।

chat bot
आपका साथी