योग साधना आश्रम में हवन डाल की लोक कल्याण की कामना

योग साधना आश्रम शहीद भगत सिंह नगर में आयोजित योग एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 04:10 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 04:10 PM (IST)
योग साधना आश्रम में हवन डाल की लोक कल्याण की कामना
योग साधना आश्रम में हवन डाल की लोक कल्याण की कामना

जागरण संवाददाता, नंगल: योग साधना आश्रम शहीद भगत सिंह नगर में आयोजित योग एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो गया। हवन के आयोजन से शुरू किए गए कार्यक्रम में उद्गार व्यक्त करते हुए आश्रम के संचालक स्वामी जोगिदर पाल ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि आश्रम के साथ जुड़े सभी साधक खुद योग मार्ग पर चलकर दूसरों को भी योग साधना का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने पूजा-अर्चना करके मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां डालकर लोगों को धर्म मार्ग पर चलने का महत्व बताया। कार्यक्रम में स्वामी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा को सर्वोपरि मानकर आश्रम की ओर से सेवा के प्रयास जारी हैं। उन्होंने योग साधना की नेति व अन्य क्रियाओं के अभ्यास तथा इनके अभ्यास से मिलने वाले लाभ की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि जो भी प्राणी अपनी दिनचर्या योग साधना से शुरू करता है, वह रोग मुक्त बना रहता है। उन्होंने आश्रम की ओर से चलाए जा रहे इस सेवा कार्य में सभी से सहयोग का आग्रह भी किया। उन्होंने बताया कि आज आश्रम में योग शिविर शुरू किया जा रहा है, जिसमें योगाचार्य प्रात: छह बजे योग की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवाएंगे। इस अवसर पर योग साधक प्रभु दयाल, साधक जोगिदर जोशी, महेश शर्मा, सुरेश मलिक, टोनी सहगल, पूर्व सरपंच गुरबख्श राय वर्मा, ऊषा मंदिर अड्डा मार्केट के प्रधान जीत राम शर्मा, योगेश पराशर, ज्ञान चंद, गौरव मडिया, सौरव मलिक, शिवांश, संजीव शर्मा तलवाड़ा, संजीव कपिला संजु, योगाचार्य आरएस राणा, रणबीर राणा, आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी