श्रीराम नवमी पर मंदिरों में भक्तिमय बना वातावरण

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पर्व श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में बुधवार को नंगल इलाके के विभिन्न मंदिरों में सादे कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:20 PM (IST)
श्रीराम नवमी पर मंदिरों में 
भक्तिमय बना वातावरण
श्रीराम नवमी पर मंदिरों में भक्तिमय बना वातावरण

जागरण संवाददाता, नंगल: मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के पर्व श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में बुधवार को नंगल इलाके के विभिन्न मंदिरों में सादे कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोविड-19 के चलते इस बार सभी मंदिरों व अन्य जगहों पर भंडारे नहीं किए गए। सुबह से ही हवन डालकर मंदिरों में भक्तों ने श्री राम की आराधना करते हुए विश्व कल्याण के लिए कामना की। नंगल के श्री राम मंदिर में उत्तर प्रदेश विकास मंडल के पदाधिकारियों ने श्री रामायण पाठ का भोग डालने के बाद हवन में पूर्णाहुति डाली। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित हुए नगर कौंसिल के प्रधान संजय साहनी, वरिष्ठ उपप्रधान अनीता शर्मा, पार्षद इंदु बाला, अशोक सैनी को मंदिर कमेटी के प्रतिनिधियों संजय शर्मा, गया दीन, रघुवीर प्रसाद, संभर लाल आदि ने सिरोपा डालकर सम्मानित करते हुए पर्व की बधाई दी।

अशोक सैनी, विजय कुमार, राम हरख आदि ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सादे ढंग से किया गया है। कोविड-19 संक्रमण के चलते मंदिर में भंडारा पहले ही स्थगित किया जा चुका था। उधर शिवालिक एवेन्यू के शिव शक्ति मंदिर में भी श्रीराम नवमी पर्व पर भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जयघोष लगाए। यहा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित हुए ब्लाक काग्रेस नंगल एवं नगर कौंसिल के प्रधान संजय साहनी तथा वरिष्ठ उपप्रधान अनीता शर्मा को आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। सभी ने प्रभु चरणों में नतमस्तक होते हुए इलाके की सुख समृद्धि तथा कोरोना की आपदा जल्द खत्म होने के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में पीसी कक्कड़, आरएन शर्मा, बसंत शर्मा, सुरेंद्रा शर्मा आदि ने कौंसिल के प्रधान, उपप्रधान के अलावा पूर्व प्रधान अशोक पुरी, पार्षद दीपक नंदा आदि को भी सम्मानित किया। निकटवर्ती गाव तलवाड़ा के पर्वतेश्वर मंदिर में स्वामी गणेश गिरी जी महाराज ने कंजक पूजन करने के बाद यह बताया कि नवरात्र का हिंदू धर्म में यह महत्व है। चारों तरफ मंदिरों में प्रभु राम का गुणगान किया जाता है। इस मंदिर में भी नवरात्र के दिनों में पावन पवित्रता से धार्मिक कार्यक्रमों के सादे आयोजन करके लोक कल्याण के लिए कामना की गई है। वहीं शहर के पुराना गुरुद्वारा में श्री हनुमान मंदिर के निकट मंदिर के पुजारी पंडित राजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने भुवनेश्वर कुमार की ओर से आयोजित कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के बंधु नरेंद्र चमोली, हरीश चमोली विकास पैनुअली, शैलीक शर्मा आदि ने प्रभु चरणों में गुणगान करते हुए लोक कल्याण की कामना की।

chat bot
आपका साथी