पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर फ्रंट ने लगाया पक्का मोर्चा

मांगों को लेकर पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर सांझा फ्रंट द्वारा मोरिडा चुन्नी चौक में रैली की गई और मोरिडा-चंडीगढ़ रोड को जाम किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:54 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:54 PM (IST)
पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर फ्रंट ने लगाया पक्का मोर्चा
पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर फ्रंट ने लगाया पक्का मोर्चा

संवाद सूत्र, मोरिडा : मांगों को लेकर पंजाब यूटी मुलाजिम और पेंशनर सांझा फ्रंट द्वारा मोरिडा चुन्नी चौक में रैली की गई और मोरिडा-चंडीगढ़ रोड को जाम किया गया। इस उपरांत साझा फ्रंट ने बस स्टैंड के पास पंजाब सरकार के खिलाफ पक्का मोर्चा लगा दिया। करम सिंह धनोआ, सतीश राणा और हरमनजीत सिंह ने बताया कि सांझे फ्रंट के नेतृत्व में समूह मुलाजिमों, पेंशनरों और मान-भत्ता वर्करों ने रैली की और रोड जाम किया गया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिदर सिंह की तरह ही मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मुलाजिमों-पेंशनरों की मांगों को मानने से मना कर रहे हैं। इस कारण उनको पक्का मोर्चा लगाने का फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पे कमीशन में मुलाजिम हितों अनुसार संशोधन, पेंशनरों के पे कमीशन का नोटिफिकेशन जारी करने और कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने व अन्य मांगों को लेकर मोर्चा लगाया गया है। इस मौके पर सुखदेव सिंह सैनी, प्रेम सागर शर्मा, ठाकुर सिंह, सतनाम सिंह, अविनाश चंद्र शर्मा, सुखजीत सिंह, जसवीर तलवाड़ा, कुलदीप सिंह खन्ना, बलदेव सिंह मंडाली, हरभजन पिलखनी, विक्रमदेव सिंह, सुखविदर चाहल, बलकार सिंह, मलागर सिंह खमाणों, धरमिदर सिंह भंगू, नरिदर मोहन शर्मा, शकुंतला, हरगोबिद कौर, अमरजीत कौर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी