चमकौर साहिब में विभिन्न स्थानों पर किसान विधेयक के विरोध में रोष मार्च किया

संवाद सूत्र चमकौर साहिब बहुजन समाज पार्टी हलका चमकौर साहिब द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पास किए किसान विरोधी विधेयक के रोष में चमकौर साहिब में राज्य उपाध्यक्ष हरजीत सिंह लौंगिया की अगुआई में शहर में रोष मार्च किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:12 PM (IST)
चमकौर साहिब में विभिन्न स्थानों पर किसान विधेयक के विरोध में रोष मार्च किया
चमकौर साहिब में विभिन्न स्थानों पर किसान विधेयक के विरोध में रोष मार्च किया

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब

बहुजन समाज पार्टी हलका चमकौर साहिब द्वारा केंद्र सरकार द्वारा पास किए किसान विरोधी विधेयक के रोष में चमकौर साहिब में राज्य उपाध्यक्ष हरजीत सिंह लौंगिया की अगुआई में शहर में रोष मार्च किया गया। संबोधित करते लौंगिया, हलका प्रधान मनजीत सिंह ककराली, सुरजीत सिंह लक्खेवाल, गुरप्रीत सिंह भूरड़े, केसर सिंह शहरी प्रधान मोरिडा ने कहा कि आज भाजपा की गलत नीतियों के कारण हमारे देश का अन्नदाता अपने हक की प्राप्ति के लिए सड़कों पर रूल रहा है। जिसके लिए इनका भाईवाल शिरोमणि अकाली दल और मगरमच्छ के आंसू बहा रही कांग्रेस पार्टी भी जिम्मेदार है।इस मौके पर दर्शन सिंह समाणा, जोन इंचार्ज राज्य बलबीर सिंह, मनप्रीत सिंह सैनी, मान सिंह महरा, नरिदर सिंह बडवाली, कैप्टन कमरजीत सिंह, हरजीत सिंह बडवाली, गुरप्रीत सिंह लक्खा, बलविदर सिंह सैदपुर उपस्थित थे।

बाक्स

नौजवानों ने किया रोष मार्च

इस प्रकार चमकौर साहिब के क्षेत्र के नौजवानों ने क्षेत्र की संगत के सहयोग से किसान विरोधी विधेयक में रोष मार्च किया। यह मार्च गुरुद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब चौक से शुरु होकर सभी बाजारों से होता हुआ फिर गुरुद्वारा साहिब चौक में ही संपन्न हुआ। इस मार्च दौरान समूह नौजवान मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग कर रहे थे कि देश की किसानी को बचाने के लिए यह विधेयक वापिस लिए जाएं। इस मौके नौजवानों ने किसान मजदूर एकता का संदेश देते मोदी को देश के लिए सब से खतरनाक बताया।

chat bot
आपका साथी