सेहत मंत्री ने जाना मरीजों का हालचाल

संवाद सहयोगी रूपनगर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सोमवार को सिविल अस्पताल में बने कोविड-19 सेंटर का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 11:18 PM (IST)
सेहत मंत्री ने जाना मरीजों का हालचाल
सेहत मंत्री ने जाना मरीजों का हालचाल

संवाद सहयोगी, रूपनगर

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सोमवार को सिविल अस्पताल में बने कोविड-19 सेंटर का दौरा किया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों सहित एडवांस केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया। अस्पताल में दाखिल मरीजों के साथ बातचीत करते हुए उनका जहां हालजाना वहीं उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना का कोई भी लक्षण अगर सामने आए तो बिना देरी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर टेस्ट जरूर करवाएं जोकि पूरी तरह से मुफ्त किया जाता है।

उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलते वक्त मास्क डालने के साथ-साथ शारीरिक दूरी बनाकर रखें, हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें। समझदारी के साथ ही कोरोना पर फतेह हासिल की जा सकती है।

सिविल सर्जन डॉ. एचएन शर्मा अस्पताल में उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के पीए राजिदर सिंह सहित एसएमओ डॉ. पवन कुमार, डॉ. राजीव अग्रवाल, अमरजीत सिंह, सुखजीत कंबोज तथा अस्पताल के स्टाफ मेंबर हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी