कृषि सुधार कानूनों के विरोध में बिला लाने का किया स्वागत
केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए सुधार कानूनों के खिलाफ लोगों में काफी रोष है।
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए सुधार कानूनों के खिलाफ लोगों में काफी रोष है। इन कृषि सुधार कानूनों को को रद करवाने के लिए मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिदर सिंह की ओर से तीन बिल पेश किए हैं। इसी खुशी में पंजाब कांग्रेस सेवा दल आनंदपुर साहिब सिटी प्रधान कमलदीप सिंह गंडा की अगुआई में आनंदपुर साहिब मैन बाजार में लड्डू बांटे गए। इस मौके पर सीनियर उपाध्यक्ष तजिंदर सिंह प्रिस, उपाध्यक्ष प्रभजोत सिंह बंटी, उपाध्यक्ष जसविदर सिंह, जसप्रीत सिंह ग्रोवर सचिव, सचिव सूरज संधू, कोषाध्यक्ष सोनू आर्य, उपाध्यक्ष कृष्ण तिवाड़ी, उपाध्यक्ष मनजोत सिंह, सचिव दविदरपाल सिंह उपस्थित थे।