भाखड़ा बांध पर लगी पं. नेहरू की प्रतिमा की देखभाल की जरूरत : इंटक

2 अक्टूबर को भाखड़ा समर्पण दिवस पर नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाखड़ा बांध निर्माण कार्य में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत भाखड़ा बांध पर स्थापित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:04 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:04 AM (IST)
भाखड़ा बांध पर लगी पं. नेहरू की प्रतिमा की देखभाल की जरूरत : इंटक
भाखड़ा बांध पर लगी पं. नेहरू की प्रतिमा की देखभाल की जरूरत : इंटक

जागरण संवाददाता, नंगल : 22 अक्टूबर को भाखड़ा समर्पण दिवस पर नंगल भाखड़ा मजदूर संघ इंटक व सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाखड़ा बांध निर्माण कार्य में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत भाखड़ा बांध पर स्थापित भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए। मोर्चा के प्रधान सतनाम सिंह लादी, विनोद राणा, नवीन चंद्र शर्मा ने कहा कि भाखड़ा बांध बनाने के समय पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा अपनी विशेष रूचि इसमें दिखाई गई थी। इसके चलते 22 अक्टूबर 1963 को बांध भारत को समर्पित किया गया। पंडित नेहरू की इस प्रोजेक्ट को बनाने की देन को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी प्रतिमा भाखड़ा बांध की सिल्वर जुबली पर बीबीएमबी के तत्कालीन चेयरमैन इंजी. बीएन कुमार के प्रयासों से स्थापित की गई थी। आज इस प्रतिमा को स्थापित किए गए 33 साल हो गए हैं। अब इस प्रतिमा की देखभाल और साफ सफाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए, लेकिन अभी तक इस प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए रास्ता तक नहीं बनाया गया है। वहां तक पहुंचने के लिए उंचाई पर बने संकरी जगह से गुजरना पड़ता है। बीबीएमबी के अधिकारियों को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस प्रतिमा का रखरखाव व पालिश करते हुए संभालने की जरूरत है। इस मौके पर अशोक कुमार अंगरीश , गोपाल कृष्ण शर्मा, दलजीत सिंह, भोलेनाथ, शमशेर सिंह,परमजीत राणा, हरकेश कुमार, रामपाल, यश पाल, नंद किशोर, रणबीर राणा, हरपाल राणा, विजय कुमार, रीमल दास, दलवीर, मंजीत, विपन, स्वराज कुमार आदि ने भी बीबीएमबी प्रबंधन से प्रतिमा के रखरखाव के लिए जरूरी प्रबंध जुटाने की मांग उठाई है।

chat bot
आपका साथी