मोरिडा में जल सप्लाई कर्मियों नेमुख्यमंत्री की अर्थी फूंकी

मांगों को पूरा नहीं करने पर आउटसोर्सिंग जल सप्लाई वर्कर यूनियन कजौली द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी की अर्थी फूंकी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 04:40 PM (IST)
मोरिडा में जल सप्लाई कर्मियों नेमुख्यमंत्री की अर्थी फूंकी
मोरिडा में जल सप्लाई कर्मियों नेमुख्यमंत्री की अर्थी फूंकी

संवाद सूत्र, मोरिडा : मांगों को पूरा नहीं करने पर आउटसोर्सिंग जल सप्लाई वर्कर यूनियन कजौली द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी की अर्थी फूंकी गई। आउटसोर्सिंग यूनियन के प्रधान दलवीर सिंह जौली, महासचिव सतनाम सिंह कजौली और डीएमएफ के राज्य नेता मलागर सिंह खमाणों ने बताया कि मुलाजिम पिछले काफी लंबे समय से बहुत ही कम वेतन पर काम कर रहे हैं। इसके कारण उनको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सिर्फ हवाई एलान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मानभत्ता कच्चा कांट्रैक्ट मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के नेताओं की मुख्यमंत्री से बैठक तय करवाई गई, लेकिन मोर्चे के नेताओं को परेशानी के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कजौली प्लांट मुख्यमंत्री के हलके में पड़ता है और वर्करों द्वारा कई बार मांग पत्र देने के बावजूद भी उनकी कोई सार नहीं ली गई। इस के लिए यूनियन द्वारा रोष के रूप में मुख्यमंत्री पंजाब की अर्थी फूंककर रोष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बलजिदर सिंह कजौली, प्रकाश कजौली, हरनेक सिंह, बलजिदर सिंह खंट, राजदीप सिंह कजौली, सतविदर सिंह खमाणों उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी