आनंदपुर साहिब में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ 12वें दिन भी भूख हड़ताल जारी

कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आंनदपुर साहिब में इलाका निवासियों द्वारा आरंभ की गई भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jan 2021 05:49 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jan 2021 11:15 PM (IST)
आनंदपुर साहिब में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ 12वें दिन भी भूख हड़ताल जारी
आनंदपुर साहिब में कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ 12वें दिन भी भूख हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : कृषि सुधार कानूनों के विरोध में आंनदपुर साहिब में इलाका निवासियों द्वारा आरंभ की गई भूख हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। सोमवार को क्रमिक भूख हड़ताल में पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने अपने साथियों समेत शिरकत की। इस चल रही भूख हड़ताल पर भाग सिंह दयाल, गुरबख्श सिंह विरल, इकबाल सिंह मावी, अवतार सिंह एवं गुरमेल सिंह बैठे। भूख हड़ताल में विशेष तौर पर शिरकत करते हुए पंजाब विधानसभा स्पीकर राणा कंवरपाल सिंह ने कहा कि आज वह अपने साथियों समेत किसान किसान संघर्ष की हिमायत आनंदपुर साहिब गुरुद्वारा रविदास चौक में चलाई जा रही क्रमिक भूख हड़ताल में शामिल हुए है। उन्होंने केंद्र से अपील की कि वो हठधर्मी छोड़कर किसानों की मांगें मानकर दिल्ली के अलग-अलग बार्डर पर बैठे किसानों को घर जाने के लिए रास्ता साफ करें। पूर्व हेड ग्रंथी सुखविदर सिंह, मनजिदर सिंह बराड़, कुलदीप सिंह बंगा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए यह काले कानून किसानों और आम लोगों के लिए खतरनाक हैं।

इस मौके पर जिला योजना कमेटी के चेयरमैन रमेश चंद्र, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान हरजीत सिंह जीता, व्यापार मंडल के प्रधान इंद्रजीत सिंह अरोड़ा एवं प्रितपाल सिंह गडा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरबंस लाल मैहंदली, पेप्सू रोडवेज के डायरेक्टर कमल देव जोशी, पूर्व पार्षद नरिदर सिंह सैनी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सिंह बांसोवाल, राणा राम सिंह, भाई सुखविदर सिंह खालसा, हरपाल सिंह गिल, इंद्रपाल सिंह, मुख्तयार सिंह, सोहन सिंह, भाई बबलू सिंह, जसविदर सिंह जस्सी, बाबा मेजर सिंह, बलदेव सिंह, महिदर सिंह भसीन, पाल सिंह, सरप्रीत सिंह, रविदर सिंह सैनी, भाई गुरदयाल सिंह, गुरचरन सिंह चीमा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी