प्रितपाल सिंह गंडा गैर खेतीबाड़ी सहकारी सभा के प्रधान बने

कांग्रेस नेता और व्यापार मंडल के प्रधान प्रितपाल सिंह गंडा को सर्वसम्मति से गैर खेतीबाड़ी सहकारी सभा आनंदपुर साहिब का प्रधान चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 06:53 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 06:53 PM (IST)
प्रितपाल सिंह गंडा गैर खेतीबाड़ी सहकारी सभा के प्रधान बने
प्रितपाल सिंह गंडा गैर खेतीबाड़ी सहकारी सभा के प्रधान बने

संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब : कांग्रेस नेता और व्यापार मंडल के प्रधान प्रितपाल सिंह गंडा को सर्वसम्मति से गैर खेतीबाड़ी सहकारी सभा आनंदपुर साहिब का प्रधान चुना गया। उल्लेखनीय है कि सभा के सचिव हरचरन सिंह बेदी की अगुआई में हुई चुनाव प्रक्रिया में सात सदस्यीय कमेटी द्वारा प्रधान गंडा के अलावा कुलविदर कौर वालिया को वरिष्ठ उपप्रधान, हरपाल सिंह को उपप्रधान और भुपिदर कुमार काकू को कोषाध्यक्ष चुना गया है। प्रधान गंडा ने कहा कि वह इस चुनाव के लिए पंजाब विधानसभा के स्पीकर राणा कवर पाल सिंह के आभारी हैं। जिनकी अगुआई में सहकारी सभा को और बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर तजिदर सिंह रत्न, ठेकेदार जगजीत सिंह जगी, अरुणदीप सोनू, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान महिदर सिंह वालिया, कांग्रेस के शहरी प्रधान प्रवेश मेहता, संजय मेहता, पार्षद कमलजीत, पार्षद गुरिदर सिंह वालिया, रमनदीप राजू उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी