जीजा का मर्डर करने वाला साला काबू, एक फरार

पिछले दिनों मालेवाल में हुए कत्ल के एक आरोपित को पुलिस ने काबू कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:00 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:00 PM (IST)
जीजा का मर्डर करने वाला साला काबू, एक फरार
जीजा का मर्डर करने वाला साला काबू, एक फरार

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : पिछले दिनों मालेवाल में हुए कत्ल के एक आरोपित को पुलिस ने काबू कर लिया है। डीएसपी गुरदेव सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को लखवीर दास वासी गांव मालेवाल का कत्ल हुआ था। इसके बाद उसकी बहन कमलजीत कौर के बयान पर लखविदर सिंह निवासी गांव घुड़केवाल थाना श्री चमकौर साहिब और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कमलजीत कौर ने बताया था कि उसके भाई लखवीर दास ने आरोपित लखविदर सिंह की बहन जस्सी के साथ करीब दो साल पहले लव मैरिज की थी। इसी रंजिश में लखविदर सिंह ने लखवीर दास का कत्ल कर दिया। इसके बाद डीएसपी गुरदेव सिंह की अगुवाई में चमकौर साहिब थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह बराड़ और शिदरपाल इंचार्ज पुलिस चौकी बेला के नेतृत्व में टीमें गठित की गई, जिन्होंने वारदात के 20 घंटों के अंदर शुक्रवार को एक आरोपित लखविदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में माना कि रंजिश के कारण ही उसने भाई संदीप सिंह के साथ मिल कर लखवीर दास का 15 सितंबर को कत्ल कर दिया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा पर केस संवाद सहयोगी, नूरपुरबेदी: नूरपुरबेदी पुलिस ने साली से छेडछाड़ करने के आरोप मे उसके जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की की माता ने बताया कि उसकी लड़की पेपर देने के लिए घर से स्कूल गई थी। इस दौरान उसका जीजा उसे घर ले जाने के बहाने अपने मोटर साइकिल पर बिठाकर आनंदपुर साहिब की तरफ ले गया और उसने रास्ते में उससे छेड़छाड़ की। पुलिस ने उसके बयान पर आरोपित परमजीत सिंह वासी गांव बाड़ियां के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी