घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

रूपनगर के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना मोरिडा में शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व एक व्यक्ति को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 03:46 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 03:46 PM (IST)
घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
घर में तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर के अंतर्गत पड़ते पुलिस थाना मोरिडा में शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व एक व्यक्ति को अगवा करने का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता गुरसेवक सिंह वाली बहबलकलां जिला रूपनगर ने बताया कि उसके भाई मनजीत सिंह ने बलदेव नगर मोरिडा के रहने वाली एक लड़की के साथ कोर्ट मैरिज की है, जबकि दोनों बालिग हैं। बीते दिनों लड़की के पारिवारिक मेंबरों ने अचानक उनके घर पर हमला बोल दिया। दौरान उन्होंने घर में जहां तोड़फोड़ की , वहीं उसके पिता बहादुर सिंह को भी अगवा कर अपने साथ ले गए। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इस बारे सहायक थानेदार मनजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन व्यक्तियों सद्दीक, मनीष कुमार तथा सुरजीत सिंह वासी बलदेव नगर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज अगवा किए बहादुर सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी