जाली साइन कर बैंक खाते से उड़ाए नौ लाख

रूपनगर थाना सिटी पुलिस में शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ बैंक खाते से नौ लाख से अधिक की ठगी मारने का मामला दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 03:20 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 03:20 PM (IST)
जाली साइन कर बैंक खाते से उड़ाए नौ लाख
जाली साइन कर बैंक खाते से उड़ाए नौ लाख

संवाद सहयोगी, रूपनगर: रूपनगर थाना सिटी पुलिस में शिकायत के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ बैंक खाते से नौ लाख से अधिक की ठगी मारने का मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता हरमिदर सिंह वासी बजीदपुर थधाना चमकौर साहिब ने बताया कि उसके पिता सेवा सिंह का खाता पंजाब नेशनल बैंक रूपनगर की शाखा में है। 29 जून 2015 के बाद उसके पिता के खाता नंबर 0408008800001056 से सेवा सिंह के जाली हस्ताक्षर कर नौ लाख 70 हजार रूपये की ट्रांजेक्शन की गई है। पड़ताल करने पर सामने आया है कि उक्त ट्रांजेक्शन परमजीत सिंह तथा किसी अज्ञात ने मिलकर की है, जिसके चलते उन्होंने थाना सिटी में शिकायत दर्ज करवाई है। एएसआइ जसमेर सिंह ने बताया कि हरमिदर सिंह की शिकायत पर परमजीत सिंह वासी बजीदपुर सहित एक अज्ञात आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी